जयपुर

महिलाएं करती हैं सेहत संबंधी ये गलतियां

माना आप नियमित अच्छा खा रही हैं, एक्सरसाइज कर रही हैं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाए हुए है, बावजूद इसके आप थकी-थकी रहती हैं, नींद आती है और स्वस्थ महसूस नहीं करती तो इसके मायने हैं आपसे सेहत संबंधी कुछ गलतियां हो रही हैं। अधिकतर महिलाओं से ये गलतियां हो जाती हैं, खासकर उन महिलाओं से अधिक होती हैं जो अपना वजन कम करने में लगी हैं।

जयपुरApr 11, 2020 / 01:16 pm

Chand Sheikh

महिलाएं करती हैं सेहत संबंधी ये गलतियां

कम पानी पीना
महिला पर्याप्त पानी पीने में लापरवाही बरतती है। कई महिलाएं सोचती हैं कि रोजाना आठ गिलास पानी पीना उनके लिए मुश्किल काम है। लेकिन ध्यान रखना चाहिए शरीर में पानी की कमी कई परेशानियों का कारण बनती है। आप सादा पानी अधिक नहीं पी पाती हैं तो आपको नींबू पानी या अन्य पेय पदार्थ या वह डाइट अधिक लेनी चाहिए जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो।
खाना छोड़ देना
कई बार महिलाएं बीच-बीच में खाना छोड़ देती हैं। भोजन छोडऩे से जहां चयापचय धीमा हो जाता है, वहीं यह आदत अधिक खाने का कारण बनती है। इससे मोटापा व अन्य बीमारियों की आशंका रहती है। दिनभर में पर्याप्त खाद्य पदार्थ न लेने से थकान रहती है।
कम प्रोटीन
महिला की सेहत संबंधी एक लापरवाही यह है कि वह अपने खानपान में जरूरी और पर्याप्त प्रोटीन नहीं लेती। बेहतर सेहत के लिए रोजमर्रा के खानपान में प्रचुर प्रोटीन का होना बेहद जरूरी होता है। अपने खानपान में प्रोटीनयुक्त मोटा अनाज, चिया के बीज, सोया, दूध आदि खाद्य पदार्थ प्रमुखता से शामिल करें ताकि आप स्वस्थ बनी रहें।
पर्याप्त कार्ब नहीं
महिलाओं की सेहत संबंधी एक कमी यह भी है कि वे पर्याप्त मात्रा में काब्र्स नहीं लेती। इससे उन्हें सिरदर्द, थकान, मूड स्विमिंग, कब्ज, मितली आदि की परेशानी हो सकती है। महिलाओं को खाने में साबुत अनाज, फलियां, सेम, बीज, नट, फल और सब्जियां प्रमुखता से शामिल करना चाहिए।
कम वसा
महिलाएं अपने खानपान में वसा को तरजीह नहीं देती। महिलाओं के खानपान में स्वस्थ वसा का शामिल होना जरूरी है। उचित वसा मोटापे का कारण भी नहीं बनती है। वसा को इग्रोर करने से शरीर पूरी तरह काम नहीं कर पाता। शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती। खानपान में एवोकैडो, बीज, नट्स, नट बटर और जैतून को शामिल करें, लेकिन इनका सेवन सीमित रखें।
अधिक व्यायाम
व्यायाम सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन ध्यान रखें अधिक व्यायाम थकान देता है और मांसपेशियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अधिक व्यायाम वाले अधिक खाते हैं,यह शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। रोजाना 30 से 60 मिनट का व्यायाम पर्याप्त होता है।
कम नींद लेना
महिलाएं जरूरी नींद लेने में भी लापरवाही बरतती है। जबकि स्वस्थ बने रहने के लिए पर्याप्त नींद का लेना बहुत जरूरी होता है। घर का काम, पार्टी, टीवी, मोबाइल आदि की वजह से वह देरी से सोती हैं। ध्यान रखना चाहिए कि सात घंटे से कम नींद लेना तनाव, चिड़चिड़ापन, अवसाद और अधिक खाने और मोटापे सहित कई बीमारियों का कारण बन सकता है।
एक्सरसाइज छोडऩा
जहां कई महिलाएं हैल्थ अवेयरनेस के कारण अधिक एक्सरसाइज करती है, वहीं कई महिलाएं एक्सरसाइज नियमित नहीं करती और बीच-बीच में एक्सरसाइज छोड़ देती हैं। इससे उन्हें सेहत संबंधी कई परेशानी हो जाती है। महिलाओं को नियमित रूप से घूमना, दौडऩा और तैरना चाहिए।

Home / Jaipur / महिलाएं करती हैं सेहत संबंधी ये गलतियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.