scriptSHOCKING: प्रियंका ने छोड़ा मां का घर, अब कहां रहेंगी? जानिए | Finally Priyanka Chopra moves out of her parents' home. | Patrika News

SHOCKING: प्रियंका ने छोड़ा मां का घर, अब कहां रहेंगी? जानिए

Published: Jul 06, 2016 06:06:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

अभिनेत्री प्रियंका अब तक अपनी मां के साथ रह रही थीं, लेकिन खबर आ रही है कि उन्होंने मां का घर छोड़ दिया है…

priyanka chopra

priyanka chopra

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने माता-पिता के बेहद करीब रही हैं और उन्हीं के साथ रहती थीं। पिता के गुजरने के बाद वो अपनी मां-भाई का पूरा खयाल रख रही थीं। दरअसल, प्रियंका को समुद्र से बेहद लगाव है और लगाव के चलते वो पिछले कई सालों से मंबई में समुद्र के किनारे एक घर की तलाश में थीं, जो अब जाकर खत्म हुई है। वैसे तो 2015 में उन्होंने मुंबई के दरिया महिल परिसर में एक प्रॉपर्टी खरीदने की कोशिश की थी, मगर नाकाम रहीं। इसलिए उन्होंने यारी रोड स्थित अपने अपार्टमेंट में रहना जारी रखा, जो कि पिछले तीन दशकों से उनके पैरेंट्स के नाम पर है। लेकिन एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका ने अब जुहू में लीज पर एक आलीशान फाइव बेडरूम अपार्टमेंट ले लिया है, जिसे इस साल की शुरुआत में ही तैयार किया गया है।

बताया जा रहा है कि अब प्रियंका ने मां और भाई का यसाथ छोड़कर नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। यह बात खुद प्रियंका ने हाल ही दिए अपने एक इंटरव्यू में कही थी कि आखिरकार उन्होंने अपने पैरेंट्स का घर छोड़ दिया है और नए घर में रहने लगी हैं। प्रियंका ने यह भी कहा कि वो पहली बार अपनी मां से अलग रह रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे ‘गर्भनाल’ कट गया। हम आपको बता दें कि प्रियंका का जुहू स्थित घर अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन और रानी मुखर्जी जैसे सितारों के घर के बिल्कुल पास है। प्रियंका का घर तलाशने में उनकी मां ने मदद की। 

बहरहाल, प्रियंका के लिए उनकी मां बहुत सर्पोटिव हैं। उनका ज्यादातर काम वो संभालती हैं और हर कदम पर उनके साथ खड़ी होती हैं। खाासतौर से जब प्रियंका शूटिंग के सिलसिले में विदेश में रहती हैं। ऐसे में मां के बिना अकेले रहना प्रियंका के लिए मुश्किल जरूर होगा। वैसे मां का साथ तो हमेशा बना रहेगा, भले ही दोनों अलग-अलग जगह रहें। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो