दरअसल, मार्च 2020 से पहले तक शहर में सबसे व्यस्ततम रूट में से एक अग्रवाल फार्म से दादी का फाटक (9-ए) पर महिला विशेष बस चलाई जा रही थी। इसे डायवर्ट करके सचिवालय करके शामिल किया गया था। कोरोना लॉकडाउन के दौरान बसें बंद कर दी गई। अब धीरे-धीरे सारी बसें पहले की तरह शुरू कर दी गई। लेकिन, इस महिला विशेष बस को शुरू नहीं किया। शहर में महिलाओं की 15 लाख से अधिक आबादी होने के बाद भी उनके लिए परिवहन की अलग से कोई व्यवस्था नहीं है। स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियां, दफ्तर जाने वाली महिलाएं विशेष बस नहीं होने के कारण परेशान हो रही हैं।
यह रहेगा समय
मंगलवार से बस सुबह 8.48 मिनट पर दादी का फाटक से अग्रवाल फार्म के लिए रवाना होगी। बस सचिवालय होते हुए जाएगी। वहीं शाम को 5.04 बजे अग्रवाल फार्म से रवाना होगी। सचिवालय होते हुए दादी का फाटक जाएगी।
मंगलवार से बस सुबह 8.48 मिनट पर दादी का फाटक से अग्रवाल फार्म के लिए रवाना होगी। बस सचिवालय होते हुए जाएगी। वहीं शाम को 5.04 बजे अग्रवाल फार्म से रवाना होगी। सचिवालय होते हुए दादी का फाटक जाएगी।
पत्रिका की खबर के बाद जागा प्रशासनमहिला की परेशानी को राजस्थान पत्रिका ने 11 मार्च के अंक में ...महिलाओं के लिए चल रही एकमात्र विशेष बस भी कर दी बंद ..शीर्षक से खबर प्रकाशित कर उजागर किया था। इसके बाद आला अधिकारियों ने जेसीटीएसएल प्रशासन से जवाब तलब किया। आखिर जेसीटीएसएल प्रशासन ने पुन: बस का संचालन करने का निर्णय लिया।
------------------