scriptखोल में कैद रह कर काम करने से बचें | working in silos | Patrika News

खोल में कैद रह कर काम करने से बचें

locationजयपुरPublished: Dec 20, 2019 09:22:06 am

Submitted by:

Amit Purohit

तकनीक का सहारा लेकर वर्किंग इन सिलो की अवधारणा को तोड़ा जा सकता है

खोल में कैद रह कर काम करने से बचें

खोल में कैद रह कर काम करने से बचें

वर्किंग इन सिलो, कार्य स्थल में सबसे अधिक सुने जाने वाले वाक्यांशों में से एक बन गया है, लेकिन इसका क्या मतलब है और क्या मायने रखता है?

यह उन लोगों, टीमों या कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है, जो एक ही उद्देश्य की ओर काम कर रहे हैं। अक्सर निकटवर्ती क्षेत्र में लेकिन आपस में भी जानकारी साझा नहीं कर रहे, अन्य लोगों से बात—वार्तालाप करते हुए घुलमिल नहीं रहे। ऐसे लोग अपने खोल में सिमटे रह जाते हैं और इससे समय और लागत बर्बाद होती है और हाथ में आते कई अवसर छूट जाते हैं।
तकनीक इन ह्यूमन सिलोस को तोड़ने के लिए जरूरी इको सिस्टम बनाने में मदद कर सकती है? वास्तव में मानव सिलोस समस्या का केवल एक छोटा सा हिस्सा है। अधिक महत्वपूर्ण डेटा का प्रवाह है बल्कि कहा जाए कि डेटा सिलोस बड़ी समस्या है।
डेटा की बढ़ती मात्रा के साथ यह अधिक महत्वपूर्ण है कि इसे पूरे बिल्डिंग लाइफ सर्कल में साझा किया जा सके। उपयुक्त संरचना और मानकीकरण या असंरचित डेटा के बेहतर विश्लेषण के माध्यम से। संक्षेप में, मानव सिलोस को तोड़ना महत्वपूर्ण हो सकता है, ‘डेटा सिलोस’ को तोड़ना आवश्यक है यदि हम वास्तव में प्राप्त होने वाले लाभों को भुनाना चाहते हैं।
काम करने के नए तरीके, मूल रूप से प्रौद्योगिकी कंपनियों में अधिक चुस्त (शाब्दिक और रूपक रूप से) तरीके से काम करने के लिए अपनाए जा सकते हैं। इसलिए प्रौद्योगिकी संचार को आसान बनाकर मानव सिलोस को तोड़ने में मदद मिल सकती है और समस्या हल हो सकती है!
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो