scriptWorld Tourism Day 2022: Tourist will be welcomed in Rajasthani style | World Tourism Day 2022 : पावणों का तिलक लगाकर राजस्थानी अंदाज में होगा स्वागत, निशुल्क रहेगी एंट्री | Patrika News

World Tourism Day 2022 : पावणों का तिलक लगाकर राजस्थानी अंदाज में होगा स्वागत, निशुल्क रहेगी एंट्री

locationजयपुरPublished: Sep 26, 2022 01:06:54 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

27 सितम्बर को मनाया जाएगा विश्व पर्यटन दिवस, जयपुर में होगा हेरिटेज वॉक

World Tourism Day 2022 : पावणों का तिलक लगाकर राजस्थानी अंदाज में होगा स्वागत, निशुल्क रहेगी एंट्री
World Tourism Day 2022 : पावणों का तिलक लगाकर राजस्थानी अंदाज में होगा स्वागत, निशुल्क रहेगी एंट्री
जयपुर। यदि आप राजस्थान में घूमने जा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। राजस्थान में पर्यटन स्थलों की सैर को आने वाले पावणों को बिना किसी शुल्क के घूमने का मौका मिलेगा। दरअसल, विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को राजस्थान के सभी स्मारकों पर प्रवेश निशुल्क रहेगा। कोरोना काल के बाद त्योहारी सीजन में राजस्थान घूमने आने वाले पावणों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राजधानी जयपुर में भी इन दिनों पर्यटन स्थल देशी-विदेशी पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहे हैं। पर्यटन विभाग की ओर से राजस्थान के सभी स्मारकों पर पावणों का राजस्थानी संस्कृति से स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही हेरिटेज वॉक का भी आयोजन किया जाएगा।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.