जयपुर. विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शहर में पावणों की सुबह साइकिल हैरिटेज वॉक से हुई। वहीं आमेर, हवामहल, अल्बर्ट हॉल समेत अन्य स्मारकों पर 25 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे। राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठौड़ की ओर से पावणों के लिए साइकिल हैरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। पावणों ने एमआई रोड पर लस्सी तो चौड़ा रास्ता में कचौरी व जलेबी का आनंद लिया। टाउन हॉल का लोकार्पण निरस्त मुख्यमंत्री अशोक गहलोत टाउन हॉल में नव निर्मित धरोहर संग्रहालय का बुधवार को वर्चुअल लोकार्पण करने वाले थे। आमेर विकास प्राधिकरण ने तैयारियां पूरी कर ली और मुख्यमंत्री आवास पर अधिकारी पहुंच गए, लेकिन ऐनवक्त पर कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। अब दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण कर सकते हैं। यहां इतने पहुंचे सैलानीआमेर महल-12,467हवामहल-9,027अल्बर्ट हॉल-4,250जंतर मंतर-3,245