scriptधर्म परिवर्तन के आरोप लगाकर ईसाई समाज पर हमले चिंताजनक | Worrying attacks on Christian society by accusing them of conversion | Patrika News

धर्म परिवर्तन के आरोप लगाकर ईसाई समाज पर हमले चिंताजनक

locationजयपुरPublished: Jan 18, 2022 05:37:37 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

देशभर में ईसाई समाज के लोगों के साथ लगातार हिंसा में बढ़ोतरी हो रही है। मगर सरकारें इन मामलों को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। इसे लेकर एसोसिएशन फोर प्रोटेक्शन आॅफ सिविल राइट्स राजस्थान में आवाज उठाई है।

धर्म परिवर्तन के आरोप लगाकर ईसाई समाज पर हमले चिंताजनक

धर्म परिवर्तन के आरोप लगाकर ईसाई समाज पर हमले चिंताजनक

देशभर में ईसाई समाज के लोगों के साथ लगातार हिंसा में बढ़ोतरी हो रही है। मगर सरकारें इन मामलों को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। इसे लेकर एसोसिएशन फोर प्रोटेक्शन आॅफ सिविल राइट्स राजस्थान में आवाज उठाई है।
जयपुर ईसाई धमग्प्रांत के अध्यक्ष बिशप ओस्वालड लुइस ने प्रेस वार्ता में कहा कि भारत सर्वधर्म संपन्न देश हैं। जहां सभी धर्मों का सम्मान होता है। मगर इसाईयों पर हो रहे हमले चिंताजनक है। इस पर एक फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट तैयार की गई है। महज एक साल में ईसाई समाज के लोगों पर 305 से ज्यादा हमले हुए हैं जो चिंता का विषय है। एपीसीआर के राजस्थान अध्यक्ष सैयद सआदत अली एडवोकेट ने कहा कि धर्म परिवर्तन के नाम पर ये हमले किए जा रहे हैं, लेकिन शख्स सामने नहीं आता है जिसका धर्म परिवर्तन किया गया है। हैट स्पीच के खिलाफ मुकदमें दर्ज करने में महीनों लगा दिए जाते हैं, मगर ईसाई समाज के खिलाफ हाथोंहाथ मुकदमें दज किए जा रहे हैं। इसलिए सरकारें इन हमलों को रोकें।
सवाई सिंह ने कहा कि हमले की जो घटनाएं हो रही हैं यह लोकतंत्र के लिए कलंक है। जब भी चुनाव आता है, उस समय इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं। धर्म संसद के नाम पर अधर्म का संसद का संदेश देना, यह हिन्दू संस्कृति को कलंकित करने वाली बात हैं। ये हिन्दू धर्म को रत्तीभर भी नहीं जानते हैं और हिन्दू धर्म के ठेकेदार बनकर नफरत फैलाने का काम करते हैं। इस दौरान फादर विजय पॉल सिंह, मुहम्मद नाज़िमुद्दीन सहित अनेक लोगों ने अपनी बात को रखा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो