scriptछायां में बैठा श्वान, लट्ठ मार तोड़ी रीढ़ की हड्डी, वीडियो वायरल | young man attacked dog with stick in Jaipur | Patrika News

छायां में बैठा श्वान, लट्ठ मार तोड़ी रीढ़ की हड्डी, वीडियो वायरल

locationजयपुरPublished: Aug 25, 2021 02:27:26 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

राजधानी में एक बार फिर से मूक पशु पर अत्याचार करने और उसे गंभीर हानि पहुंचाने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

young man attacked dog with stick in Jaipur

राजधानी में एक बार फिर से मूक पशु पर अत्याचार करने और उसे गंभीर हानि पहुंचाने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

जयपुर। राजधानी में एक बार फिर से मूक पशु पर अत्याचार करने और उसे गंभीर हानि पहुंचाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लाठियां मारने वाले को लोग आड़े हाथों ले रहे हैं।
आरोपी के खिलाफ पशुओं के लिए काम कर रही एक संस्था के कार्यकर्ता मुरली सैनी ने रिपोर्ट दी है। सैनी ने बताया कि वे आदर्श नगर क्षेत्र में रहते हैं और क्षेत्र में रहने वाले सैंकड़ों लोग हर दिन मूक पशुओं जैसे, गाय, श्वान, बंदर समेत अन्य जानवरों को भोजन कराते हैं और उनका ख्याल रखते हैं। पशु भी हर दिन उसी समय पर भोजन करने आ पहुंचते हैं। लेकिन क्षेत्र में रहने वाले कई लोग इस पर आपत्ति करते हैं। उनका कहना है कि पशु इधर उधर गंदगी करते हैं और मकानों में घुसते हैं।
दो दिन पहले इसी तरह का एक केस सामने आया। एक श्वान जो गर्मी से बचने के लिए एक फ्लेट के पोर्च में खड़ी कार के पास छाया में जाकर बैठ गया। इस दौरान वहां पर गुड्डू नाम का एक युवक आया उसने श्वान पर लाठियों से हमला बोल दिया। श्वान को बुरी तरह से पीटा गया। उसे इतना पीटा कि उसकी रीढ़ की हड्डी कई जगहों से टूट गई। उसे संस्था के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया है। श्वान का ऑपरेशन किया जाना है। चिकित्सकों का कहना है कि वह अब शायद ही कभी चल सकेगा। गौरतलब है कि इसी तरह के दो और केस पहले भी सामने आ चुके हैं। जिनमें पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो