scriptशर्मनाक! पहले शराब पिलाई, फिर हाथ-पैर बांधकर दो जनों ने किया युवक से कुकर्म | young man Misdeed by two men in pali | Patrika News

शर्मनाक! पहले शराब पिलाई, फिर हाथ-पैर बांधकर दो जनों ने किया युवक से कुकर्म

locationजयपुरPublished: Sep 14, 2018 02:50:53 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

rape
पाली। जिले के सदर थाना क्षेत्र के उतवण गांव में बुधवार रात को एक परिचित युवक को शराब पिलाकर दो जनों ने उसके हाथ—पैर बांधे, फिर उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित के चिल्लाने की आवाज आने पर आस—पास के लोग एकत्रित हुए तो दोनों आरोपी फरार हो गए। पीड़ित को लोगों ने बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाया। पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज किया गया।
Video: बेरहम ड्राइवर का हैवान चेहरा, पहले महिला को पीटा, फिर सरेराह बस से नीचे फेंका

वैरवा चौकीप्रभारी कानाराम सीरवी ने बताया कि पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि उतवण गांव निवासी सुरेश (22) पुत्र लक्ष्मणराम भाट व ढलाराम (23) पुत्र वेनारमा भाट बुधवार को उसे पार्टी का कहकर ढलाराम के घर ले गए। रात करीब नौ बजे उसे शराब पिलाई तथा उसके कपड़े खोलने का प्रयास किया। मना किया तो दोनों ने मारपीट की तथा कपड़े खोल उसके हाथ—पांव बांध दिए। उसके बाद सुरेश भाट व ढलाराम भाट ने उससे कुकर्म किया। पीड़ित के चिल्लाने की आवाज आने पर आस—पास के लोग एकत्रित हुए। उन्हें देख दोनों आरोपी फरार हो गए।
पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर की निर्मम हत्या, पति फरार, घटना से क्षेत्र में फली सनसनी

पत्नी पीहर गई हुई थी
पुलिस ने बताया कि ढलाराम की पत्नी पीहर गई हुई थी। इसलिए उसे ढलाराम के घर लाए। जहां दोनों ने उसे शराब पिलाई फिर कुकर्म किया। आरोपियों द्वारा पीड़ित से कुकर्म करने का किसी ने वीडियो भी बना दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो