scriptकहीं आपका स्मार्ट स्पीकर आपकी निजी बातों को रेकॉर्ड तो नहीं कर रहा | your future will be recorded, on your smart speaker | Patrika News

कहीं आपका स्मार्ट स्पीकर आपकी निजी बातों को रेकॉर्ड तो नहीं कर रहा

locationजयपुरPublished: Jun 25, 2019 02:37:57 pm

Submitted by:

Mohmad Imran

अलेक्सा का वर्तमान डिजायन ‘ऑडियो बफरÓ के जरिए हमारी बोली गई कमांड की रेकॉडिंग्स को एक तय समय तक स्टोर करके रखती है ताकि उपयोगकर्ता की कमांड पर तीव्र प्रतिक्रिया कर सके। इस फीचर को आंशिंक रूप से बंद या शुरू किया जा सकता है। यह फीचर पहले से ही गोपनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।

future will recorded

smart speaker

जिंदगी को आरामदायक और भविष्य की तकनीकों से जोडऩे के लिए टेक कंपनियां रोज नए नवाचार और प्रयोग कर रही हैं। लेकिन तकनीक का एक पक्ष इससे होने वाले खतरे भी हैं। हाल ही अमेजन की ओर से इसके स्मार्ट स्पीकर अलेक्सा के लिए ‘ऑलवेज ऑनÓ फीचर के पेटेंट के आवेदन ने वैज्ञानिकों और समाजशास्त्रियों के एक वर्ग को चिंता में डाल दिया है। फेसबुक, वॉट्स ऐप और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निजी जानकारी चुराने और उनका अपने फायदे के लिए विभिन्न कार्पोरेट और राजनीतिक पार्टियों द्वारा उपयोग किए जाने से लोग पहले ही डरे हुए हैं। ऐसे में अलेक्सा के वॉइस एक्टेवेटड (आवाज से सक्रिय होने वाले) पर्सनल असिस्टेंट फीचर के साथ ऑलवेज ऑप सुविधा ने लोगों को और परेशान कर दिया है। लोगों की यह चिंता सतही नहीं है। इसमें कोई संदेह नहीं कि हमेशा स्िरकय रहने वाले अलेक्सा जैसे गैजेट ही हमारा भविष्य हैं। लेकिन इन्हें सुविधानुसार बंद या शुरू करने की सुविधा को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता। जनवरी 2019 तक अमेजन 10 करोड़ से ज्यादा ऐसे गैजेट बेच चुका है जिनमें अलेक्सा फीचर हैं। यह ऐपल के सीरी और गूगल असिस्टेंस से कहीं ज्यादा है। लेकिन ये फीचर हमारे मोबाइल में हैं जिनके और भी बहुत से उपयोग हैं। लेकिन जब हम अलेक्सा को चुनते हैं तो कहीं न कहीं हम सीधे अमेजन को अपने घर की निजता में शामिल कर रहे हैं।

अधिक सक्रियता हो सकती घातक
विशेषज्ञों का कहना है कि अलेक्सा जैसे स्मार्ट फीचर हमारी निजता के लिए एक बड़ा खतरा बन सकते हैं। खासकर इसके ‘ऑलवेज ऑनÓ फीचर से यह जोखिम और बढ़ गया है। जब भी हम कोई खास शब्द (जिसे अलेक्सा को कहा गया हो) बोलते हैं तो यह सक्रिय हो जाता है। गैजेट को लगता है कि उपयोगकर्ता उसका ध्यान चाहता है और उसे मदद करनी चाहिए। इसलिए कोई भी शब्द जो वह पहले सुन चुकी है अलेक्सा उस पर प्रतिक्रिया करते हुए उस काम को एक आदेश के रूप में अनुसरण करती है। यहीं से परेशानी शुरू हो जाती है।
क्योंकि पेटेंट एप्लिकेशन के शब्दों में, अलेक्सा को स्िरकय करने वाले वेक-अप शब्द को हम किसी कमांड से पहले ही बोलते हैं। ऐसे में वह सामान्य रूप से कहे गए शब्द को भी एक स्पोकन कमांड के रूप में स्वीकारेगी। उदाहरण के लिए हाल ही इंस्टॉल किए गए गीत ‘मदर्स लिटिल हेल्परÓ में अगर आप वेक शब्द पहले कहते हैं तो ही यह गाने को प्ले करती है। वेक शब्द बाद में बोलने पर यह कमांड से इंकार कर देती है। वहीं वर्तमान में जिस तरह से अलेक्सा को डिजायन किया गया है वह लोगों के बोलने की शैली से सामंजस्य नही बिठा पाता। उपयोगकर्ता को औपचारिक वाक्यांशों का उपयोग कर अलेक्सा को कमांड देना चाहिए।

इसलिए है चिंता का विषय
अलेक्सा का वर्तमान डिजायन ‘ऑडियो बफरÓ के जरिए हमारी बोली गई कमांड की रेकॉडिंग्स को एक तय समय तक स्टोर करके रखती है ताकि उपयोगकर्ता की कमांड पर तीव्र प्रतिक्रिया कर सके। इस फीचर को आंशिंक रूप से बंद या शुरू किया जा सकता है। यह फीचर पहले से ही गोपनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। कोर्ट ने इस पर भी अमेजन को सम्मन जारी किए हैं। आपत्ति जताई हैं। क्योंकि अमेजन में बैइे कर्मचारी अलेक्सा को दी गई हमारी ज्यादातर कमांड्स को सुन सकते हैं। इसलिए कंपनी के ऑलवेज ऑन फीचर की जरुरत नहीं थी। वहीं अलेक्सा कमांड को बहुत ध्यान से सुनती है और स्वाभाविक भाषा में दी गई कमांड पर तुरंत प्रतिक्रिया देती है। इस फीचर के बाद वह आराम करना भूल जाएगी यानि हमेशा हमारी बातें सुने रहना उसकी आदत बन जाएगी। जितना ज्यादा हम इसके प्रति लापरवाह होते जाएंगे उतना ही ज्यादा यह हमारी निजता में सेंध लगाएगी। एक वक्त ऐसा भी आएगा जब हम भूल जाएंगे कि घर में अलेक्सा भी हमारीे बातें सुन रही है और सैकड़ों मील दूर बैठे अमेजन के कर्मचारी भी इसके जरिए हमारी बातचीत को सुन सकते हैं। अब यह तो केवल उपयोगकर्ता ही तय कर सकता है कि यह कोई खास फीचर है या कोई बग जिसे हमारी निजता में सेंध लगाने के लिए जानबूझकर बनाया गया है। क्योंकि अमेजन इने अब तक ऑवेज ऑन फीचर का पेटेंट नहीं करवाया गया है। आज हमारे लैपटॉप और स्मार्टटीवी हमारी पसंद को डेटा के रूप में उन डेटा बेस में स्टोर कर रहे हैं जहां हम नहीं चाहते कि ये जानकारियां जाएं। हमारी आवाज हमारी पहचान और विश्वास दोनों का प्रतीक है। इसलिए आज भी भाषण कला को विशुद्ध मानवीय गुण माना जाता है।

हमारी आवाज भी डेटा है
तकनीक के इस दौर में चारों ओर कम्प्यूटरकृत प्रोग्राम से घिरे होने के कारण हमारी आवाज भी हमारे सबसे महत्त्वपूर्ण डेटा में से एक है। क्योंकि विभिन्न गैजेट और तकनीकों में हम वॉयस कमांड का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें स्मार्ट होम, स्मार्टफोन, कार, कीबोर्ड टच स्क्रीन की ही तरह काम करते हैं। अंतर केवल इतना है कि इन्हें संचालित करने के लिए हमारी आवाज मानव इनपुट है जिसे पूरा करने के लिए इन स्मार्ट वॉयस कमांड फीचर्स को इसे सुनना जरूरी है। इसलिए अपनी आवाज को भी सुरक्षित करिए।

भारत में अलेक्सा
अमेजन भारत में अलेक्सा का उज्जवल भविष्य देखता है। अमेजऩ का मानना है कि भारत के संदर्भ में अलेक्सा जैसे उत्पादों के सामने शीर्ष चुनौतियों में से एक स्थानीयकरण है। इसलिए अमेजन की क्लाउड आधारित एआई-संचालित वायस कमांड संचालित सेवा के लिए गंभीर है। टेक दिग्गज का मानना है कि 2019 के अंत तक 15 करोड़ उपयोगकर्ताओं अलेक्सा का उपयोग कर रहे होंगे। भारतीयों को लुभाने के लिए अमेजन की एआई टीम ने क्लियो नामक एक फीचर लॉन्च किया है जो 20 भारतीय भाषाओं का समर्थन करता है। क्लियो एलेक्सा को यह जानने में मदद करेगा कि भारतीय अपनी क्षेत्रीय भाषा में उससे कैसे बात करते हैं। कंपनी इस डेटा का उपयोग अलेक्सा के भाषा कौशल को सुधारने में करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो