scriptराजस्थान फिर शर्मसार, बेटे के कमरे की कुंडी लगा 65 वर्षीय महिला से 20 साल के युवक ने किया रेप | Youth arrested over rape of 65 year-old woman in Rajasthan | Patrika News

राजस्थान फिर शर्मसार, बेटे के कमरे की कुंडी लगा 65 वर्षीय महिला से 20 साल के युवक ने किया रेप

locationजयपुरPublished: Nov 16, 2017 09:58:21 am

Submitted by:

santosh

राजस्थान में मानवता काे शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में सो रही बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

old women raped
शाहपुरा। शाहपुरा थाना इलाके के भाबरू गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में सो रही बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने 24 घंटे में ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित हंसराज (20) पुत्र कानाराम बुनकर है।
एसआई सुभाष यादव ने बताया कि भाबरू निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोमवार रात को अपने घर में सो रही थी। उसके पास ही दूसरे कमरे में उसका बेटा सो रहा था। रिपोर्ट में बताया कि रात करीब 12 बजे आरोपित उसके घर में घुस गया और उसके बेटे के कमरे के गेट की कुंडी लगा दी।
इसके बाद वृद्धा के कमरे में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीडि़ता ने पास ही रहने वाली बहन को आपबीती बताई तो परिजनों ने मंगलवार रात थाने आकर मामला दर्ज कराया।
इधर, पुलिस ने पीडि़ता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराकर जांच शुरू की। साथ ही बुधवार को दबिश देकर आरेापित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो