scriptYouth Congress Election : पहली बार एप से हुए चुनाव, केवल 27 फीसदी वोट ही डाले गए | youth congress election in rajasthan | Patrika News

Youth Congress Election : पहली बार एप से हुए चुनाव, केवल 27 फीसदी वोट ही डाले गए

locationजयपुरPublished: Feb 23, 2020 07:10:17 pm

Submitted by:

Jaya Gupta

– प्रदेश यूथ कांग्रेस चुनाव


जयपुर। प्रदेश में पहली बार यूथ कांग्रेस (Youth congress) के चुनाव ऑनलाइन एप के माध्यम से हुए। तकनीक के दौर में एप से वोटिंग की प्रकिया कारगार नहीं हो पाई और दो दिन में केवल 27 फीसदी वोट ही डाले गए। यूथ कांग्रेस (Youth congress) के कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि नेटवर्क की दिक्कत, ओटीपी नहीं आने के कारण आदि समस्याओं के चलते वे वोट नहीं डाल पाए। पहले दिन शनिवार को जहां तकनीकी खामी के चलते मतदान का समय 4 बजे से 7 बजे तक बढ़ाया गया, वहीं रविवार को शाम 4 बजे ही मतदान समाप्त हो गया। दोनों दिन में कुल मिलाकर 1 लाख 13 हजार 877 वोट डाले गए। जबकि प्रदेश में यूथ कांग्रेस के करीब 4 लाख 10 हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल थे।
——————————
एक एप क्रेश हुई तो दूसरी से हुआ मतदान
मतदान प्रकिया के दौरान पहले दिन ओटीपी व नेटवर्क की समस्या अधिक थी। जानकारी के अनुसार अधिक यूजर्स के चलते क्रेश हो गई। इसके बाद दूसरे एप के माध्यम से वोट डलवाए गए। ऐसे में कई स्थानों पर एक ही फोन से 10-15 लोगों ने वोट डाले। प्रदेश में सबसे कम मतदान पिंडवाड़ा-आबूरोड विधानसभा क्षेत्र में महज 3.66 फीसदी हुआ। वहीं, सर्वाधिक मतदान नागौर जिले के जायल विधानसभा क्षेत्र में हुआ। यहां 50 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। करीब दस विधानसभा क्षेत्रों में 10 फीसदी से कम मतदान हुआ।
——————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो