scriptमोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का पैदल मार्च | Youth Congress's foot march against anti-people policies of Modi govt | Patrika News

मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का पैदल मार्च

locationजयपुरPublished: Nov 25, 2021 11:53:03 am

Submitted by:

firoz shaifi

दोपहर 12 बजे युवा कांग्रेस मुख्यालय से सिविल लाइन फाटक से रवाना हुआ पैदल मार्च, प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ताओं के पैदल मार्च में शामिल होने का दावा,सिविल लाइंस फाटक पर जनसभा को संबोधित करेंगे और डोटासरा

जयपुर। केंद्र की मोदी सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के बाद अब प्रदेश युवा कांग्रेस भी सड़कों पर उतर आई है। मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से आज प्रदेश स्तरीय जन जागरण पैदल मार्च का आयोजन किया जा रहा है।

दोपहर 12 बजे बनीपार्क स्थित युवा कांग्रेस मुख्यालय से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और विधायक गणेश घोगरा के नेतृत्व में जन जागरण पैदल मार्च शुरू हुआ जो खासा कोठी, शहीद स्मारक होते हुए सिविल लाइन फाटक पहुंचेगा, जहां पैदल मार्च एक सभा में तब्दील हो जाएगा, जहां प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, खेल मंत्री अशोक चांदना और प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोगरा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और केंद्र की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान करेंगे।

5 हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने का दावा
इधर प्रदेश स्तरीय जन जागरण पैदल मार्च में प्रदेश के सभी जिलों से 5 हजार कार्यकर्ताओं के भीड़ जुटाने का दावा किया गया है। सभी जिलों के जिलाध्यक्षों को ज्यादा से ज्यादा भीड़ लाने का टारगेट दिया गया है।

पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त
इधर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पैदल मार्च को देखते हुए पुलिस का भी तगड़ा बंदोबस्त किया गया है। पुलिस के साथ-साथ आरएसी के जवानों को भी पैदल मार्च में लगाया गया है, जिससे कि सिविल लाइन फाटक और भाजपा कार्यालय के बाहर टकराव की स्थिति ना बने। गौरतलब है कि देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से भी विरोध पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो