scriptमोदी के खिलाफ यूथ कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा | Youth Congress's Jan Jagaran Padyatra against Modi | Patrika News

मोदी के खिलाफ यूथ कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा

locationजयपुरPublished: Nov 25, 2021 07:23:08 pm

Submitted by:

rahul

जयपुर। प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा के नेतृत्व में आज युवक कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।

jaipur

मोदी के खिलाफ यूथ कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा

जयपुर। प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा के नेतृत्व में आज युवक कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनजागरण पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में सैंकडों युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। पदयात्रा बनीपार्क स्थित युवक कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हुई और सिविललाइन फाटक तक पहुंची। सिविल लाइन फाटक पर हुई सभा में वक्ताओं ने महंगाई के साथ अन्य जनविरोधी मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा ने महंगाई पर केंद्र को घेरा। घोघरा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ धोखा किया है और जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। युवक कांग्रेस आगे भी आंदोलन करती रहेगी। यूथ कांग्रेस के संगठन महासचिव आयुष भारद्वाज ने मोदी सरकार पर देश को चंद उद्योगपतियों के हवाले करने का आरोप लगाया। भारद्वाज ने कहा कि कोरोना में जनता की सेवा कर रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार को अस्थिर करने का षडयंत्र मोदी सरकार ने किया। प्रदेश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो