scriptजयपुर में द्रव्यवती नदी का यह मामला हैरान कर देगा आपको, आज सवेरे जो हुआ वह चौकाने वाला था | Youth drowned in Dravyavati river, Civil Defense pulled out | Patrika News

जयपुर में द्रव्यवती नदी का यह मामला हैरान कर देगा आपको, आज सवेरे जो हुआ वह चौकाने वाला था

locationजयपुरPublished: Nov 14, 2022 02:09:28 pm

Submitted by:

JAYANT SHARMA

महेश नगर क्षेत्र में रहने वाले एक दम्पत्ति ने कुछ महीनों पहले सुसाइड़ कर लिया था। पत्नी अपने परिवार से नाराज होकर द्रव्यवती नदी में कूद गई थी।

river_photo_2022-11-14_14-04-40.jpg
यपुर
सिविल डिफेंस, पुलिस और जनता…ने मिलकर काम किया और एक जान बचा ली। आज सवेरे मैट्रो मास अस्पताल के नजदीक शिप्रापथ क्षेत्र में यह रेस्क्यू किया गया। पुलिस और जनता ने सिविल डिफेंस टीम की मदद की और सिविल डिफेंस के लोगों ने ठंडे पानी में से युवक को जीवित बाहर निकाला। सिविल डिफेंस की टीम ने बताया कि आज सवेरे करीब सात बजे मैट्रो मास अस्रूपताल के नजदीक सड़क से लोग आवाजाही कर रहे थे।
नदी के नजदीक रेलिंग के पास एक युवक खड़ा था। अचानक वह रेलिंग पर चढ़ा और कूद गया। लोगों ने उसे वापस बाहर आने को कहा लेकिन वह गहरे पानी में जाने लगा और उसके बाद चीखने चिल्लाने लगा। लोगों ने उसे बचाने के लिए रस्सियां फेंकी लेकिन वह काम नहीं कर सकीं। बाद में पुलिस को बुलाया गया, पुलिस ने सिविल डिफेंस को मौके पर बुलाया और उसके बाद सभी ने मिलकर युवक को बाहर निकाल लिया।
उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। आसपास रहने वाले लोगों से उसके बारे में पूछताछ की गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी महेश नगर क्षेत्र में इसी तरह का मामला सामने आया था। महेश नगर क्षेत्र में रहने वाले एक दम्पत्ति ने कुछ महीनों पहले सुसाइड़ कर लिया था। पत्नी अपने परिवार से नाराज होकर द्रव्यवती नदी में कूद गई थी। उसे बचाने के लिए पति भी कूद गया था। उसके बाद दोनो की ही मौत हो गई थी। उसके बाद दोनो की ही मौत हो गई थी।
https://youtu.be/vvZCkOzZM_E
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो