scriptजीरो वेस्ट का नियम अपनाएं | Zero waste | Patrika News

जीरो वेस्ट का नियम अपनाएं

locationजयपुरPublished: Dec 17, 2020 04:16:50 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

दिनचर्या में जीरो वेस्ट का नियम बनाकर रखें पर्यावरण का ख्याल।

जार को फिर से कर सकते हैं इस्तेमाल : आपके घर में अक्सर कांच के जार खाली होते रहते होंगे, इन्हें फेंकने की बजाय क्रिएटिव तरीके से प्रयोग कर सकते हैं। यूट्यूब या इंस्टाग्राम जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इन्हें फिर से इस्तेमाल करने के कई सारे विकल्प मिल जाएंगे। पुराने जार का इस्तेमाल आप मसाले या ड्राई फू्रट्स रखने के लिए कर सकते हैं। इसे कैंडिल होल्डर के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। लिड को हटाकर इसे प्लांटर की तरह भी घर के किसी कोने में सजा सकते हैं।
सप्ताह के लिए प्लान बनाएं: खाने की बर्बादी से बचने के लिए सबसे आसान तरीका एक फूड प्लान बनाना है। इससे आपको सप्ताहभर यह पता रहता है कि किस दिन, क्या और कितनी मात्रा में बनना है। ऐसी प्लानिंग करते समय परिवार के सदस्यों की सलाह भी लेते हैं जिससे खाना वेस्ट नहीं होता।
सब्जियां और फल धोने पर : सब्जियों और फलों के छिलकों को फेंकने की बजाय इनका इस्तेमाल कंपोस्ट बनाने के लिए किया जा सकता है। खाद्य पदार्थों को धोने के बाद इस पानी को पेड़-पौधों में डालें। इससे उनकी ग्रोथ अच्छी होगी।
चीजों को अधिक मात्रा में खरीदें: अधिक मात्रा में चीजों को खरीदने से आपके द्वारा उपभोग की जाने वाली वस्तुओं में कुल पैकेजिंग की मात्रा कम हो जाती है। ऐसी चीजें जो कि लंबे समय तक चलें उन्हें अधिक मात्रा में खरीदा जा सकता है। इससे आपके पैसों और समय दोनों की बचत होगी। साथ ही पर्यावरण पर भार भी कम होगा।
डिस्पोजेबल प्लेट्स का इस्तेमाल न करें : डिस्पोजेबल कप, प्लेट्स, चम्मच और कटोरी आदि का इस्तेमाल करने से बचें। शहद, सिरप, बटर और अचार ऐसी पैकेजिंग में ही खरीदें जिन्हें कि आप दोबारा से प्रयोग कर पाएं। शॉपिंग पर जाते समय घर से ही बैग लेकर जाएं। इस तरह आप पर्यावरण संरक्षण में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो