आपातकाल कालिख की तरह है, जिससे कांग्रेस नहीं छुड़ा सकती पीछा: शारदा
-भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
जैसलमेर
Updated: June 26, 2022 08:03:49 pm
जैसलमेर. भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार शाम को गोपा चौक में गत 25 जून 1975 को कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया। भाजपा 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाती है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने कहा कि सारी दुनिया जानती है कि कांग्रेस का इतिहास ही लोकतंत्र को कुचलने वाला रहा है । आज लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस सरकार के मुंह पर 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की वह छाया एक कालिख की तरह है, जिससे वह कभी पीछा नहीं छुड़ा सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, पूर्व विधायक डॉ. जितेंद्रसिंह, जिला उपाध्यक्ष हिम्मताराम चौधरी, महिला मोर्चा सरोज पालीवाल, मनोरमा वैष्णव, ईश्वरी भाटिया और विजय व्यास ने आपातकाल में बंदी बनाए गए मीसा बंदियों चंद्रभान खत्री व गोपाल खत्री को माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही दिवंगत मीसाबंदी हरिकृष्ण व्यास, किशनसिंह भाटी, नंदलाल खत्री, किसनसिंह भाटिया, अमृतलाल भाटिया, बंसीलाल भाटिया के परिवार जनों द्वारकादास व्यास, सुषमा भाटिया, कैलाश भाटिया, टीकम खत्री, भानु प्रतापसिंह व सुजाता भाटिया का सम्मान किया।
साझा किए अनुभव
जिला मीडिया प्रमुख प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि मीसाबंदी रहे चंद्रभान खत्री ने आपातकाल के समय जेल में रहे अपने अनुभव को पीड़ाओं को साझा किया।
मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री सुशील व्यास ने कहा कि जिन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके परिवार जनों ने आपातकाल की पीड़ा को झेला है, उसका आभास हमें आज़ उनके भाषण में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। आपातकाल में देश की लोकतांत्रिक संस्थाओ का सुनियोजित दुरूपयोग कर भारतीयों के संवैधानिक अधिकारो को छीन लिया गया था।
पूर्व विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र का मखौल उड़ाया है। पूर्व प्रधान चतुराराम, सुजानसिंह हड्डा, एडवोकेट विमलेश पुरोहित को राजसिंह चौहान ने आपातकाल के काले दिवस पर विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महामंत्री सवाईसिंह गोगली ने किया। नगरमंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित सभी को आभार जताया। नगर महामंत्री जितेंद्र भूतड़ा, भवानीसिंह भाटी ने व्यवस्था में सहयोग दिया। कार्यक्रम में डॉ. दाऊलाल शर्मा, नटवरलाल व्यास, शकुंतला व्यास, मंडल अध्यक्ष ग्वालदास सांवल, लक्ष्मीनारायण श्रीमाली, जयप्रकाश आचार्य, मनोज भाटिया, ओम प्रकाश बिस्सा, अजय राहड़, महेंद्रसिंह दूजासर, पीनू व्यास, नारायणसिंह, गजेंद्रसिंह, महीप भाटिया, ग्वालदास व्यास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपातकाल कालिख की तरह है, जिससे कांग्रेस नहीं छुड़ा सकती पीछा: शारदा
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
