script449 और पॉजिटिव आए, अस्पताल में दो की मौत | 449 more positive, two died in hospital | Patrika News

449 और पॉजिटिव आए, अस्पताल में दो की मौत

locationजैसलमेरPublished: May 18, 2021 01:59:24 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

-संक्रमण दर में कमी

449 और पॉजिटिव आए, अस्पताल में दो की मौत

449 और पॉजिटिव आए, अस्पताल में दो की मौत

जैसलमेर. सीमांत जैसलमेर जिले में सोमवार को 449 जने पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 14377 हो गई है, वहीं थोड़ी राहत संक्रमण दर के रूप में देखने को मिली है। 1472 जनों की जांच रिपोट्र्स में 30.50 प्रतिशत दर से 449 जने पॉजिटिव पाए गए हैं। यह संक्रमण दर 2 मई के बाद से सबसे कम है। 2 मई को 20.89 प्रतिशत संक्रमण दर रही थी। दूसरी ओर जवाहिर चिकित्सालय में भर्ती रोगियों की मौतों का सिलसिला सोमवार को भी नहीं थमा। सूत्रों ने बताया कि दिन में जैसलमेर शहर के गांधी कॉलोनी व बबर मगरा निवासी दो जनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं जोधपुर एम्स में भर्ती भाजपा नेत्री समता व्यास के पति अनिल व्यास की बीती रात मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। उनके निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
सीएमएचओ डॉ. कमलेश चैधरी ने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों में 156 जैसलमेर ब्लॉक, 151 जने सम ब्लॉक, 55 पोकरण ग्रामीण, 16 पोकरण शहर और 71 जने जैसलमेर शहर में पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 1 अप्रेल से 16 मई तक 4311 जने रिकवर हो गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो