script6 महीने पेड़ से लटका रहा शव ‘कंकाल’ में बदला, मामला पता लगने पर पूरे गांव में फैली सनसनी | 6 Month Old Man Dead Body Found in Pokhran Jaisalmer | Patrika News

6 महीने पेड़ से लटका रहा शव ‘कंकाल’ में बदला, मामला पता लगने पर पूरे गांव में फैली सनसनी

locationजैसलमेरPublished: Jun 23, 2019 03:57:48 pm

Submitted by:

rohit sharma

Jaisalmer ( Pokhran ) News in Hindi : पोकरण के रामदेवरा के एका गांव में पेड़ से लटका हुआ शव ( जो की कंकाल में बदल चुका था ) मिलने से इलाके में दहशत फ़ैल गई।घटना को सुनकर थोड़ा डरा हुआ और थोड़ा हैरान था। हैरानी की बात ये रही कि व्यक्ति का शव करीब 6 माह से पेड़ पर लटक हुआ रहा जिससे वह कंकाल में बदल गया।

man skel.

6 महीने पेड़ से लटका रहा शव ‘कंकाल’ में बदला, मामला पता लगने पर पूरे गांव में फैली सनसनी

जैसलमेर/पोकरण।

पोकरण के रामदेवरा के एका गांव में पेड़ से लटका हुआ शव ( जो की कंकाल में बदल चुका था ) मिलने से इलाके में दहशत फ़ैल गई। रविवार को पोकरण के एका गांव में एक व्यक्ति का छह माह पुराना कंकाल मिलने की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। हर कोई घटना को सुनकर थोड़ा डरा हुआ और थोड़ा हैरान था। हैरानी की बात ये रही कि व्यक्ति का शव करीब 6 माह से पेड़ पर लटक हुआ रहा जिससे वह कंकाल में बदल गया। घटना की जानकारी मिलने पर रामदेवरा पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि करीब छह माह पुराना नर कंकाल एक पेड़ से लटका मिला है। उसके पास से बरामद परिचय पत्र व मोबाईल के आधार पर उसकी शिनाख्त डूंगरगढ़ क्षेत्र के मोमासर निवासी सांवरमल पुत्र भजनलाल के रूप में हुई है।
मृतक व्यक्ति के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज करवा रखी है। जानकारी मिलने पर रविवार को रामदेवरा पुलिस ने डूंगरगढ़ स्थित उसके परिजनों को सूचित किया। करीब छह माह पुराना नर कंकाल होने से उसकी शरीर की चमड़ी गल चुकी थी वह शरीर पर हड्डियां ही रह गई।
आसपास सुनसान स्थान होने से इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी किसी को जानकारी नहीं लग सकी। रविवार को पुलिस ने पेड़ से लटके कंकाल को नीचे उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया।


6 माह में गल गया शरीर, बदल गया कंकाल में
वन विभाग की सरहद में मिला कंकाल 6 महीने तक पेड़ से लटके रहने के दौरान पूर्ण रूप से गल गया। उसकी हड्डियां तक शरीर से निकल कर बाहर आ गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि वन विभाग की सरहद में इस प्रकार की घटना घटित होने के बाद भी वहां कार्यरत कर्मचारियों को इसकी भनक नहीं लगी।
पुलिस जुटी जांच में, हत्या या आत्महत्या

रविवार को वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा ही घटना की जानकारी पुलिस को देने से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां का नजारा बहुत ही हृदय विदारक नजर आया।शख्स ने किस कारण यहां पर आकर सुसाइड किया या किसी और ने उसे यहां लाकर पेड़ से उसे लटका दिया इस संबंध में हकीकत क्या है ये अभी तक पता नहीं लगा है।मामला पता लगते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो