scriptक्षतिग्रस्त टांका दे रहा हादसे को न्यौता | accident can happen from Damaged Water stitch in jaisalmer | Patrika News

क्षतिग्रस्त टांका दे रहा हादसे को न्यौता

locationजैसलमेरPublished: Jul 20, 2019 05:57:47 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

फलसूण्ड. क्षेत्र के कजोई गांव में वर्षों पूर्व निर्माण करवाया गया सार्वजनिक टांका क्षतिग्रस्त होकर हादसे को न्यौता दे रहा है।

jaisalmer news

क्षतिग्रस्त टांका दे रहा हादसे को न्यौता

जैसलमेर/फलसूण्ड. क्षेत्र के कजोई गांव में वर्षों पूर्व निर्माण करवाया गया सार्वजनिक टांका क्षतिग्रस्त होकर हादसे को न्यौता दे रहा है। वर्षों पूर्व ग्राम पंचायत की ओर से अकाल राहत कार्यों के दौरान गांव में सार्वजनिक टांके का निर्माण करवाया गया था। निर्माण के बाद एक बार भी मरम्मत नहीं होने के कारण टांका पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हो गया है। जिसके कभी भी ध्वस्त हो जाने अथवा किसी व्यक्ति या पशु के इसमें गिर जाने से हादसे की आशंका बनी हुई है। बावजूद इसके ग्राम पंचायत की ओर से टांके की मरम्मत को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पशु खेली क्षतिग्रस्त, व्याकुल नजर आ रहा पशुधन
मोहनगढ़. कस्बे से लगभग सात किमी दूर स्थित हमीरनाडा में जलदाय विभाग द्वारा पानी की टंकी व पशु खेली का निर्माण लगभग 15 साल पूर्व करवाया था। टंकी व पशु खेली के निर्माण के बाद से ही संबंधित विभाग द्वारा एक बार भी मरमत नहीं करवाई गई। इन दिनों पानी की टंकी व पशु खेली दोनों ही क्षतिग्रस्त हो रही है। जिसमें पशु खेली तो इतनी क्षतिग्रस्त हो गई है कि इसमें पानी तो बिल्कुल ही नहीं ठहरता है। पशुओं को पीने के लिए पानी भी नहीं मिल रहा है। आसपास फैले गंदे पानी को पीकर पशु अपनी प्यास बुझा रहे है। इस संबंध में ग्रामीण अबकर खां सांवरा, सायब अली, आभास अली, हफीज उल्ला खां, दीने खां, कादर खां आदि ने बताया कि जलदाय विभाग ने हमीरनाडा में पानी की टंकी व पशु खेली का निर्माण लगभग 15 वर्ष पहले करवाया था। तब इसमें नल कनेक्शन किया गया था। वर्तमान में पशु खेली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। नहर से इस पशु खेली में पानी तो आता है, लेकिन पशु खेली के क्षतिग्रस्त होने के कारण इसमें पानी ठहर नहीं पाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो