scriptहरिणों के शिकार का आरोपी कल तक रिमाण्ड पर, दो आरोपियों की तलाश जारी | Accused of stag hunting, on remand till tomorrow, | Patrika News

हरिणों के शिकार का आरोपी कल तक रिमाण्ड पर, दो आरोपियों की तलाश जारी

locationजैसलमेरPublished: Apr 03, 2020 08:32:34 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

पोकरण. क्षेत्र के मावा गांव के पास चिंकारा हरिणों के शिकार के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

हरिणों के शिकार का आरोपी कल तक रिमाण्ड पर, दो आरोपियों की तलाश जारी

हरिणों के शिकार का आरोपी कल तक रिमाण्ड पर, दो आरोपियों की तलाश जारी

पोकरण. क्षेत्र के मावा गांव के पास चिंकारा हरिणों के शिकार के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वन विभाग के सहायक वन संरक्षक बलराम शर्मा ने बताया कि गुरुवार शाम मुखबीर से सूचना मिली कि खेतोलाई से रामदेवरा-लोहारकी जाने वाले मार्ग पर मावा गांव के पास चिंकारा हरिणों का शिकार किया जा रहा है। जिस पर उनके नेतृत्व में क्षेत्रीय वन अधिकारी छायण प्रकाशसिंह, वनपाल कानाराम, किरताराम, वननरक्षक कमलेश विश्रोई, जगदीश मेहङु, देवीसिंह मौके पर पहुंचे। यहां दो नर व एक मादा चिंकारा हरिण के कटे हुए सिर, खाल, पैर व अन्य अवशेष बरामद हुए। मुखबीर से जानकारी मिली कि मावा निवासी करणाराम पुत्र चैनाराम भील, मूलाराम पुत्र दीनाराम भील व रामदेवरा निवासी मनोहरराम पुत्र कंवरुराम भील ने मनोहरराम की मोटरसाइकिल से चिंकारा हरिणों का पीछा किया तथा मूलाराम की बंदूक से चिंकारा हरिणों का शिकार किया। शिकार के बाद आरोपी सिर, पैर व खाल यहां छोड़कर मांस लेकर चले गए। टीम ने करणाराम के घर दबिश दी, तो उसके घर से चिंकारा हरिणों का पका हुआ मांस व मांस काटने में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा, जिस पर मांस लगा हुआ था, बरामद किया। विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत छायण रेंज में वन्यजीव शिकार का मामला दर्ज किया। करणाराम को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो उसने अपने दो साथियों मनोहरराम व मूलाराम के साथ हरिणों का शिकार करना कबूल किया। टीम ने पुलिस के साथ मनोहरराम के घर पर दबिश दी तथा मोटरसाइकिल बरामद की। जबकि मनोहरराम व मूलाराम फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी करणाराम को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे पांच अप्रेल तक रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए। फरार दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिशें दी जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो