scriptJAISALMER NEWS- महात्मा गांधी की प्रतिमा तोडने के बाद गांधीवादियों ने किया ऐसा कि…. | After breaking the statue of Mahatma Gandhi, the Gandhians did that. | Patrika News

JAISALMER NEWS- महात्मा गांधी की प्रतिमा तोडने के बाद गांधीवादियों ने किया ऐसा कि….

locationजैसलमेरPublished: Mar 23, 2018 10:25:49 am

Submitted by:

jitendra changani

सबको सद्बुद्धि दे भगवान- सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

Jaisalmer patrika

mahatma gandhi

जैसलमेर . राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति खण्डित करने के बाद गुरुवार को गांधीवादी विचारकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गांधी दर्शन के सामने सर्वधर्म प्रार्थना सभा कर सबको सद्बुद्धि की कामना की। इस दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन व रामधुन गायी गयी। ईश्वर अल्लाह तेरे नाम, सबको सद्बुद्धि दे भगवान की गूंज रही। प्रार्थना सभा में जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष राजूराम प्रजापत ने गांधी मूर्ति खण्डित करने की जानकारी दी। सभा में गांधीवादी विचारक पूर्व विधायक गोवर्धन कल्ला ने कहा कि आज हमें बापू से माफी मांगने का समय आया है कि आपने हमें आजादी दिलाई और बदले में ऐसे कृत्य कर रहे हैं। उन्होंने देश में भाईचारा साम्प्रादायिक सदभाव बनाए रखने की अपील की। प्रार्थना सभा में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पूर्व नगर परिषद् सभापति अशोक तवंर, पूर्व यू.आई.टी. चेयरमैन उम्मेदसिंह तवंर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुमार खां, समाज सेवी राणजी चौधरी, चन्द्रप्रकाश व्यास, राजेन्द्र व्यास, लक्ष्मणदास खत्री, शंकर प्रजापत, रूपचंद सोनी, विकास व्यास, जितेन्द्र सिसोदिया, राजेन्द्र आचार्य, पार्षद आनन्द व्यास, पूर्व पार्षद गिरीश व्यास, शिक्षाविद् रमेश जोशी, खादी परिषद उपाध्यक्ष मदनलाल भूतड़ा, सीमाग्राम स्वराज्य संघ के अध्यक्ष अरुण जगाणी सहित कई लेाग उपस्थित थे। खादी परिषद व पूर्व सभापति नगर परिषद अशोक तंवर ने मूर्ति स्थापित करने की इच्छा जाहिर की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो