scriptदोपहर बाद चली आंधी, आसमान में छाए रहे धूल के गुब्बार | After midday thunderstorm, dust balloon dominated the sky | Patrika News

दोपहर बाद चली आंधी, आसमान में छाए रहे धूल के गुब्बार

locationजैसलमेरPublished: Jun 03, 2020 08:49:59 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

पोकरण. क्षेत्र में लगातार पांचवें दिन भी आंधी का दौर जारी रहा। गत कुछ दिनों से लगातार तेज आंधियों का दौर चल रहा है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

दोपहर बाद चली आंधी, आसमान में छाए रहे धूल के गुब्बार

दोपहर बाद चली आंधी, आसमान में छाए रहे धूल के गुब्बार

पोकरण. क्षेत्र में लगातार पांचवें दिन भी आंधी का दौर जारी रहा। गत कुछ दिनों से लगातार तेज आंधियों का दौर चल रहा है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बुधवार को सुबह सूर्य की तेज किरणें निकली। दिन चढऩे के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर 12 बजे अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। आसमान में चारों तरफ रेत के गुब्बार छा गए। आंधी के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी हुई। रेत के गुब्बार उड़ते रहने से आमजन का बेहाल हुआ। आंधी का दौर शाम छह बजे तक भी जारी रहा। छह बजे बाद आसमान में घने बादल छा गए और मौसम बारिश जैसा हो गया। छह बजे बाद कई बार रिमझिम फुहारे भी हुई, लेकिन अच्छी बारिश नहीं होने से लोगों को निराशा हाथ लगी।
रामदेवरा. क्षेत्र में गत कुछ दिनों से आंधी के साथ हल्की बारिश का दौर चल रहा है। मंगलवार रात क्षेत्र में आधे घंटे तक बारिश हुई। जिससे जगह-जगह पानी जमा हो गया। बारिश से मौसम ठण्डा व खुशगवार हो गया। बुधवार को दिनभर में आंधी चलती रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ। इसके अलावा मौसम उमस का बना रहा।
कजोई (पोकरण). क्षेत्र में चल रहे आंधी के दौर के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। आंधी के साथ ही क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बंद हो जाती है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र में गत तीन दिनों से आंधी का दौर चल रहा है। साथ ही बिजली की भी आंखमिचौनी हो रही है। डिस्कॉम की ओर से व्यवस्था सुधारने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो