scriptJAISALMER NEWS- जैसाणा में उफ यह गर्मी चुभन, पसीना ही नहीं सूख रहा | As it was the heat prick, everybody got hurt | Patrika News

JAISALMER NEWS- जैसाणा में उफ यह गर्मी चुभन, पसीना ही नहीं सूख रहा

locationजैसलमेरPublished: Apr 17, 2018 12:47:42 pm

Submitted by:

jitendra changani

भीषण गर्मी में हर कोई हुआ आहत

Jaisalmer patrika

Patrika news

जैसलमेर . जिले भर में भीषण गर्मी व लू का दौर जारी है। यहां लोग गर्मी से राहत पाने के तरह-तरह के जतन कर रहे है, लेकिन भीषण गर्मी के आगे सब बेअसर साबित हो रहे है। स्वर्णनगरी में रविवार का दिन भी भीषण गर्मी वाला रहा। दिन भर चली लू व तेज हवाओं के चलने से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के बाशिंदे आहत नजर आए। दिन भर लोग गर्मी से बचने के जनत करते नजर आए। हालंाकि अवकाश का दिन होने के कारण अधिकांश लोगों ने घरों में रहना ही मुनासिब समझा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रात में भी नहीं मिल रही राहत
सरहदी जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से हर कोई आहत नजर आ रहा है। यहां के बादिंशों को गर्मी की भिषणता दिन भर सता रही है।साथ ही रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल पाती है। रात तक गर्म हवाएं चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो