script

Desert fastival 2020 : दुल्हन की तरह सजाई परमाणु नगरी, आज होगा मरु महोत्सव का आगाज

locationजैसलमेरPublished: Feb 05, 2020 09:09:24 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

पोकरण. विख्यात मरु महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में मरु महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी को लेकर यहां आकर्षक शामियाना लगाया गया है तथा सैंकड़ों लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुनीलकुमार बोड़ा की देखरेख में मैदान में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी गई है।

दुल्हन की तरह सजाई परमाणु नगरी,  आज होगा मरु महोत्सव का आगाज

दुल्हन की तरह सजाई परमाणु नगरी, आज होगा मरु महोत्सव का आगाज

पोकरण. विख्यात मरु महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में मरु महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी को लेकर यहां आकर्षक शामियाना लगाया गया है तथा सैंकड़ों लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुनीलकुमार बोड़ा की देखरेख में मैदान में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी गई है। बुधवार को उन्होंन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। इसके अलावा शोभा यात्रा के मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाने के साथ सफाई का कार्य किया गया है। मरु महोत्सव के आयोजन को लेकर नगरपालिका की ओर से विशेष तैयारियां की गई है। जिसके अंतर्गत जगह-जगह हॉर्डिंग व बैनर लगाए गए है। इसके अलावा पोकरण के प्रवेश द्वार जोधपुर रोड, जैसलमेर रोड, बीकानेर व बाड़मेर रोड पर भी बड़े हॉर्डिंग लगाए गए है, ताकि पर्यटकों को मरु महोत्सव की जानकारी हो सके। परमाणु नगरी को पर्यटन के मानचित्र पर उभारने के लिए नगरपालिका की ओर से भरसक प्रयास किए जा रहे है। इसी प्रकार स्थानीय लोगों में भी मरु महोत्सव को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। स्थानीय नेताओं व व्यापारियों की ओर से भी मरु महोत्सव में आने वाले लोगों के स्वागत के लिए बड़ेे हॉर्डिंग व बैनर लगाए गए है। जिससे परमाणु नगरी के मुख्य मार्ग सजे नजर आ रहे है।

ट्रेंडिंग वीडियो