scriptVideo: सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचें : जोशी | Avoid misuse of social media: Joshi | Patrika News

Video: सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचें : जोशी

locationजैसलमेरPublished: Sep 23, 2022 11:34:13 am

Submitted by:

Deepak Vyas

– फैक न्यूज की दी जानकारी, विचार गोष्ठी आयोजित

सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचें : जोशी

सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचें : जोशी

पोकरण. राजस्थान पत्रिका के बाड़मेर संस्करण के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में गुरुवार को क्षेत्र के गोमट गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोशल मीडिया का बढ़ता दुरुपयोग, फेक न्यूज को लेकर जागरुकता विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य ने शिक्षकों के साथ छात्र छात्राओंं को सोशल मीडिया की जानकारी देते हुए जनजागरण किया। प्रधानाचार्य हेमशंकर जोशी ने बताया कि तकनीकी व आधुनिक युग में सोशल मीडिया का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया आमजन की दिनचर्या में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के उपयोग के साथ उसका दुरुपयोग भी बढ़ता जा रहा है। आए दिन सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के साथ ठगी की जा रही हैै। साथ ही अन्य वारदातों में भी इसका दुरुपयोग किया जा रहा है, जो गलत है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर लिंक भेजकर, वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल व हनी ट्रेप की वारदातें की जा रही है। जिसके कारण कई भोले-भाले लोग जाल में फंस जाते है और ठगी का शिकार हो जाते है। उन्होंने सोशल मीडिया के साथ ही ऑनलाइन ठगी की वारदातों के उदाहरण पेश करते हुए इससे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने आधुनिक युग में बढ़ते ऑनलाइन लेनदेन व बैंकिंग कार्यों में सावचेती बरतने, यूपीआइ के उपयोग में सावधानी बरतने, हैकर्स की ओर से सोशल मीडिया पर यूपीआइ आईडी हैक कर की जाने वाली ठगी की वारदातों से सावधानी बरतने व बचने, अनचाहे लिंक नहीं खोलने, अनचाहे वीडियो कॉल व कॉल पर बैंक, निजी किसी भी तरह की जानकारी नहीं देने का आह्वान किया।
फेक न्यूज को लेकर जागरुकता जरूरी
प्रधानाचार्य जोशी ने बताया कि इंटरनेट के इस युग में फेक न्यूज का चलन बढ़ गया है। आए दिन सोशल मीडिया पर फेक न्यूज चलने के साथ अफवाहे फैलती है तथा लोग भ्रमित होते है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पत्रिका आज भी इस इंटरनेट के युग में इसी कारण टिका है कि पूरी विश्वसनीयता के बाद ही खबरों को प्रसारित किया जाता है तथा प्रत्येक पाठक तक सही व सटीक जानकारी पहुंचाई जाती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई तरह के तथाकथित चैनल, पेज चलते है और उन पर कई बार गलत जानकारियां प्रसारित कर दी जाती है। जिसके कारण लोग भ्रमित होते है तथा कई बार माहोल, आपसी भाईचारा, सद्भाव भी बिगडऩे की आशंका रहती है। उन्होंने फेक न्यूज से सावधान रहने, फेक न्यूज को पहचानने के तरीकों, आमजन को जागरुक करने आदि के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य जोशी, शिक्षकों, विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों ने राजस्थान पत्रिका के बाड़मेर संस्करण के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं भी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो