script

Big News: पाकिस्तान जाने की फिराक में सीमा पर पकड़ा गया बांग्लादेशी

locationजैसलमेरPublished: Aug 18, 2022 08:04:05 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

-लैपटॉप, मोबाइल और नक्शा बरामद

Big News: पाकिस्तान जाने की फिराक में सीमा पर पकड़ा गया बांग्लादेशी

Big News: पाकिस्तान जाने की फिराक में सीमा पर पकड़ा गया बांग्लादेशी

जैसलमेर. जिले से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमापार कर पाकिस्तान जाने की फिराक में घूम रहे एक युवक को धर पकड़ा है। पकड़ा गया युवक बांग्लादेश का निवासी है। जानकारी के अनुसार २८ वर्षीय सरवर हुसैन पुत्र मोहम्मद सरवर हुसैन को म्याजलार गांव के पास मानसिंह की ढाणी के पास सीसुब ने ग्रामीणों की सूचना पर पकड़ा। पकड़े जाने पर उसने पहले पहल तो स्वयं के मूक-बधिर होने का अभिनय किया लेकिन बल की तरफ से सख्ती किए जाने पर उसकी जुबान खुली। उसके पास से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल हैंडसेट और एक नक्शा भी बरामद होने की सूचना है। सीसुब ने उसे प्रारंभिक पूछताछ के बाद झिनझिनियाली पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार पकड़ा गया बांग्लादेशी युवक पाकिस्तान के रास्ते सऊदी अरब जाना चाहता था। और वह बांग्लादेश से वीजा लेकर भारत आया था। वह दिल्ली से अजमेर होते हुए जोधपुर के रास्ते जैसलमेर पहुंचा। यह जानकारी भी मिली है कि बांग्लादेशी युवक ने बुधवार देर रात सीमा पार कर पाकिस्तान जाने की योजना बनाई थी।
गजरुप सागर में हुआ गोपाल यज्ञ, लम्पी बीमारी के समाप्त होने की कामना
जैसलमेर. भारती महाराज का ठिकाने गजरुप सागर में महंत बाल भारती महाराज के सानिध्य में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में गुरुवार को गोपाल यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें कई श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। दोपहर 12:15 बजे से शुरु हुए यज्ञ की पूर्णाहुति शाम 5 बजे हुई। यज्ञ में आहुतियां देकर श्रद्धालुओं ने गौ माता पर कहर बरपा रही फैली लम्पी स्किन बीमारी के समाप्त होने की कामना की। यज्ञ के बाद महाआरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महंत बाल भारती महाराज ने बताया कि पिछले कुछ महिनों से गौ माता संकट में है। गायों पर लम्पी स्किन डिजीज नाम की बीमारी कहर बरपा रही है। यज्ञ का आयोजन कर ईश्वर से गायों को इस बीमारी से बचाने की कामना की गई।

ट्रेंडिंग वीडियो