scriptजैसलमेर में बरसी आग, सीजन में अब तक का सर्वाधिक, पारा @ 47.4 | Barsi fire in Jaisalmer, highest ever in season, mercury 47.4 | Patrika News

जैसलमेर में बरसी आग, सीजन में अब तक का सर्वाधिक, पारा @ 47.4

locationजैसलमेरPublished: Jun 16, 2020 08:50:03 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

जैसलमेर. सरहदी जिले में सूरज अब सितम ढाने लगा है। आसमान से मानों आग बरस रही है। आमजन बेहाल हो रहा है। मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 47.4 व न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

जैसलमेर में बरसी आग, सीजन में अब तक का सर्वाधिक, पारा @ 47.4

जैसलमेर में बरसी आग, सीजन में अब तक का सर्वाधिक, पारा @ 47.4

जैसलमेर. सरहदी जिले में सूरज अब सितम ढाने लगा है। आसमान से मानों आग बरस रही है। आमजन बेहाल हो रहा है। मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 47.4 व न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा। स्वर्णनगरी में दोपहर में गर्मी का सितम चरम पर रहा। रात को भी यहां के बाशिंदों को राहत नहीं मिली। दिन में जहां तन झुलसाने वाली गर्मी ने स्थानीय बाशिंदों को बेहाल किया, वहीं रात को भी गर्म हवाओं ने हर किसी को आहत किया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम की स्थिति जुदा नहीं रही।
मोहनगढ़. क्षेत्र में मंगलवार को दिन भर आसमान से आग बरसती रही। जिसकी वजह से ग्रामीण जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया। गर्मी के साथ दिन भर चली लू ने ग्रामीणों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया। दिन भर इंसानों के साथ साथ पशु-पक्षी भी व्याकुल नजर आए। भीषण गर्मी की वजह से कूलर व पंखे भी शीतल हवा नहीं दे पा रहे है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो