scriptभाजपा भणिया मंडल का प्रशिक्षण शिविर शुरू | BJP Bhaniya Mandal's training camp started | Patrika News

भाजपा भणिया मंडल का प्रशिक्षण शिविर शुरू

locationजैसलमेरPublished: Mar 08, 2021 07:17:30 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

पोकरण. क्षेत्र के भणियाणा गांव में भाजपा भणिया मंडल का प्रशिक्षण शिविर रविवार को शुरू किया गया।

भाजपा भणिया मंडल का प्रशिक्षण शिविर शुरू

भाजपा भणिया मंडल का प्रशिक्षण शिविर शुरू

पोकरण. क्षेत्र के भणियाणा गांव में भाजपा भणिया मंडल का प्रशिक्षण शिविर रविवार को शुरू किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शैतानसिंह राठौड़ ने बताया कि प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को भाजपा की गतिविधियों से अवगत करवाने के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही उन्हें केन्द्र सरकार की योजनाओं व कृषि कानून के बारे में भी बताया जा रहा है। उन्होंने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, जिसे कमजोर होने की बजाय मजबूत होना है, ताकि पार्टी आगे बढ़ सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार की योजनाओं, कृषि कानून के बारे में जानकारी दी तथा उनका प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। भाजपा जिला मंत्री मदनसिंह राजमथाई ने भी शिविर को संबोधित करते हुए भाजपा की स्थापना से आज तक के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने भाजपा की गतिविधियों, कार्यक्रमों, आमजन के हित में भाजपा की ओर से किए जाने वाले कार्यों, प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं की जानकारी देकर उनका प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। शिविर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुनराम ओड, जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र सुथार, जिला मंत्री उगमकंवर, लखाराम सुथार, सुमेरसिंह भाटी, मगाराम माड़वा, मंडल उपाध्यक्ष सांगसिंह, महामंत्री आनंद बागथल, उर्जाराम बागथल, विजयसिंह भैंसड़ा, हेमसिंह रातडिय़ा, झूंबरलाल, ज्वाराराम बेरड़, अशोक झाबरा, किशन सारण, गोपालसिंह राजमथाई, हरखा सारण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष महेश कड़वासरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो