scriptBJP State President inaugurated the office in Pokaran | एकजुट होकर संगठन को बनाएं मजबूत : सीपी जोशी | Patrika News

एकजुट होकर संगठन को बनाएं मजबूत : सीपी जोशी

locationजैसलमेरPublished: May 26, 2023 09:18:13 pm

Submitted by:

Deepak Soni

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व चित्तौडग़ढ़ से सांसद सीपी जोशी शुक्रवार को क्षेत्र के दौरे पर रहे। प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने रामदेवरा में बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के साथ मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

एकजुट होकर संगठन को बनाएं मजबूत : सीपी जोशी
पोकरण. भाजपा कार्यालय का शुभारंभ करते हुए।

पोकरण. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व चित्तौडग़ढ़ से सांसद सीपी जोशी शुक्रवार को क्षेत्र के दौरे पर रहे। प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने रामदेवरा में बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के साथ मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी रामदेवरा से दोपहर ढाई बजे बाद पोकरण पहुंचे। उन्होंने कस्बे में फोर्ट रोड पर भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया। यहां नारियल फोड़कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। साथ ही भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा व भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष अनिल रंगा का मालाएं पहनाकर सम्मान किया। प्रदेशाध्यक्ष जोशी को तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, केके विश्रोई, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत प्रतापपुरी महाराज, सिवाणा विधायक हमीरसिंह भायल, पूर्व विधायक शैतानसिंह राठौड़, छोटूसिंह भाटी, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, प्रधान भगवतसिंह तंवर, विक्रमसिंह नाचना, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आईदानसिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम सुथार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय शेष रहा है। उन्होंने मंडल, अग्रिम मोर्चो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को केन्द्र की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने, कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.