scriptभाजपा ने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन | BJP tied black strip to protest | Patrika News

भाजपा ने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन

locationजैसलमेरPublished: May 06, 2021 08:49:07 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

-बंगाल में हिंसक घटनाओं पर जताया रोष।

भाजपा ने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन

भाजपा ने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन

जैसलमेर. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हिंसक घटनाओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया। इसी कड़ी में बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा संगठन की ओर से कोविड गाइडलाइन के तहत काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने कहा कि लोकतंत्र में जीत व हार चलती रहती है, लेकिन पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जीत के बाद रक्त रंजित राजनीति व हिंसा का जो दौर चलाया है, वह लोकतंत्र पर काला धब्बा है। जिस प्रकार बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके घर उनके परिवार के सदस्यों को निशाना बनाकर हमला किया जा रहा है वह बहुत ही शर्मनाक है। भाजपा नेता छोटूसिंह भाटी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा कार्यालयों पर तोडफ़ोड़, कार्यकर्ताओं की हत्या व उन पर हमले की घटनाएं बेहद खौफनाक व शर्मनाक है। हिंसक तत्वों से लोकतंत्र की शुचिता बनी नहीं रह सकती है। उन्होंने कहा बलिदानी कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रमसिंह नाचना ने भी पश्चिम बंगाल की घटनाओं को निंदनीय बताते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं कारित करने वाले देश के गुनाहगार हैं। इस दौरान जिला महामंत्री सुशील व्यास, सवाईसिंह गोगली, जिला उपाध्यक्ष हिम्मताराम चौधरी, मंत्री महेंद्र तंवर, कंवराजसिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष अरुण पुरोहित, ग्वालदास, उदयसिंह भाटी, मुकेश पंवार, मगन सैन, सुरजाराम ओड, ओम सेवक, गिरधरसिंह सोढ़ा, जितेन्द्र भूतड़ा, अमृत सुथार आदि कार्यकर्ता मास्क लगाकर व पूर्णत: सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ उपस्थित हुए। फतेहगढ़ मंडल के दवाड़ा गांव में खुमानसिंह के नेतृत्व में भी काली पट्टी बांधकर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो