सीमा सुरक्षा बल सेक्टर लेवल इंटर बटालियन फुटबॉल प्रतियोगिता
सीमा सुरक्षा बल सेक्टर लेवल इंटर बटालियन फुटबॉल प्रतियोगिता
जैसलमेर
Published: April 21, 2022 07:53:22 pm
जैसलमेर. सीमा सुरक्षा बल की 191 वीं वाहिनी मुख्यालय के खेल मैदान पर सीमा सुरक्षा बल सेक्टर लेवल इंटर बटालियन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 21 अप्रेल तक किया गया। प्रतियोगिता में सेक्टर मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर) की 191, 92, 87 व 166 वीं वाहिनियों ने भाग लिया। सभी मुकाबले नॉक आउट पद्धति से खेले गए। बुधवार को समादेष्टा एसआर बैरवा ने सभी वाहिनियों से आई टीमों का स्वागत और अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रतियोगिता का आगाज किया। प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए, जिसमे पहला मुकाबला 191 वीं वाहिनी और 92 वीं वाहिनी के बीच खेला गया। इस दौरान 191 वीं वाहिनी 6-0 से विजयी हुई और दूसरा मुकाबला 166 वीं वाहिनी और 87 वीं वाहिनी के बीच खेला गया, जिसमे 166 वीं वाहिनी 4-0 से विजयी हुई। तीसरा मुकाबला तीसरे व चौथे स्थान के लिए 92 वीं वाहिनी और 87 वीं वाहिनी के मध्य हुआ, जिसमें 92 वीं वाहिनी 3-0 से विजयी हुई। इसी क्रम में 21 अप्रेल को फाइनल मुकाबला 191 वीं वाहिनी व 166 वीं वाहिनी के मध्य खेला गया, जिसमें 191 वीं वाहिनी ने 166 वीं वाहिनी को 2-0 से हराकर इंटर बटालियन प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले समादेष्टा सीताराम बैरवा ने फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि डॉं. आरसी बिसारीया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर- नार्थ) का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने फुटबॉल मंच का आनंद उठाया। मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस मुकाबले को देखने के लिए विभिन्न बटालियन के लगभग 120 जवानों ने मंच का आनंद उठाया वाहिनी मुख्यालय में बड़ी अच्छी रौनक रही। सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय (उत्तर) फुटबॉल टीम का चयन किया, जो सीमांत स्तर के खेल में हिस्सा लेगी।

सीमा सुरक्षा बल सेक्टर लेवल इंटर बटालियन फुटबॉल प्रतियोगिता
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
