scriptBrave men will measure the distance of 1700 kilometers in the desert w | संयुक्त कौशल की भावना के साथ रेगिस्तान में 1700 किलोमीटर की दूरी नापेंगे जांबाज | Patrika News

संयुक्त कौशल की भावना के साथ रेगिस्तान में 1700 किलोमीटर की दूरी नापेंगे जांबाज

locationजैसलमेरPublished: Oct 17, 2023 07:30:00 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

-त्रिशक्ति बहुआयामी अभियान का आगाज
-जैसलमेर एयरफोर्स बेस में फ्लैग ऑफ समारोह का आयोजन

संयुक्त कौशल की भावना के साथ रेगिस्तान में 1700 किलोमीटर की दूरी नापेंगे जांबाज
संयुक्त कौशल की भावना के साथ रेगिस्तान में 1700 किलोमीटर की दूरी नापेंगे जांबाज

जैसलमेर. दक्षिणी कमान के सुदर्शन चक्र कोर ने मंगलवार को वायु सेना स्टेशन जैसलमेर से त्रिशक्ति बहुआयामी अभियान को हरी झंडी दिखाई। अभियान को लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल सेना मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, सुदर्शन चक्र कोर ने हरी झंडी दिखाई। रक्षा बलों के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। गौरतलब है कि उक्त अभियान में संयुक्त कौशल की भावना के साथ, तीनों सेनाओं की भागीदारी शामिल है। इस दौरान जानकारी दी गई कि साहसिक गतिविधियां सैन्य प्रशिक्षण का एक अभिन्न अंग हैं, क्योंकि वे नेतृत्व की भावना पैदा करती हैं और सैन्य कर्मियों की शारीरिक और मानसिक शक्ति का परीक्षण भी करती हैं। अभियान में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के 40 सदस्यों के साथ सशस्त्र बलों का प्रतिनिधित्व है, जिसमें महिला अधिकारी और अग्निवीर भी शामिल हैं।
ऐतिहासिक स्थलों से गुजरेंंगे
उक्त अभियान थार रेगिस्तान के इलाकों में 1700 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करेगा। जैसलमेर से कच्छ के उत्तरी किनारे तक और राजस्थान की सीमा के साथ-साथ बाड़मेर, मुनाबाओ, लोंगेवाला, तनोट, रामगढ़, किशनगढ़ और भारेवाला जैसे ऐतिहासिक स्थानों से होकर गुजरेगा। प्रतिभागी रास्ते में मोटरसाइकिलिंग, 4 गुणा 4 जीप रैली, कैमल सफारी, साइकिलिंग और राफ्टिंग करेंगे। त्रिशक्ति अभियान न केवल रोमांच के बारे में है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति सेना की प्रतिबद्धता को भी उजागर करेगा। अभियान के सदस्य कई स्थानों पर स्थानीय समुदायों के साथ वृक्षारोपण करके पर्यावरण जागरूकता व हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देंगे। इस दौरान महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डालेंगे, साथ ही विभिन्न युवा सहभागिता गतिविधियाँ चलाएंगे व शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और वीरता पुरस्कार विजेता के साथ बातचीत भी करेंगे।
लगाएंगे चिकित्सा शिविर भी
अभियान दल रास्ते में पडऩे वाले गांवों में चिकित्सा शिविर भी आयोजित करेगा और एक सीमावर्ती गांव में ताजे पानी का बोरवेल उपलब्ध कराएगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.