scriptबलात्कार का आरोपी जीजा गिरफ्तार, विदेश जाने की कर रहा था तैयारी | Brother-in-law accused of rape arrested in jaisalmer | Patrika News

बलात्कार का आरोपी जीजा गिरफ्तार, विदेश जाने की कर रहा था तैयारी

locationजैसलमेरPublished: Feb 14, 2020 09:11:04 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

महिला के साथ बलात्कार के आरोपी को सांकड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रिश्ते में महिला का जीजा लगता है। वह विदेश जाने के फिराक में था, उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Brother-in-law accused of rape arrested in jaisalmer

बलात्कार का आरोपी जीजा गिरफ्तार, विदेश जाने की कर रहा था तैयारी

जैसलमेर. महिला के साथ बलात्कार के आरोपी को सांकड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रिश्ते में महिला का जीजा लगता है। वह विदेश जाने के फिराक में था, उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
गौरतलब है कि पुलिस थाना सांकड़ा में गत 10 फरवरी को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके बाड़मेर जिले के उण्डु गांव निवासी उसके जीजा ने उसे सुनसान इलाके में ले जाकर बलात्कार किया। इस संबंध में सांकड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। सांकड़ा थानाधिकारी सुल्तानसिंह मय टीम ने आरोपी को दस्तयाब कर गिरफतार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पासपोर्ट बनाया हुआ है तथा वह विदेश जाने वाला था।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के ऑडिशन 16 को
जैसलमेर. सिंगिंग और डांसिंग की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का ऑडिशन 16 फरवरी को जैसलमेर में आयोजित होने जा रहे हैं। गीता आश्रम स्थित गुणसार लोक कला संस्थान के बक्श खान गुणसार ने बताया कि राजस्थान में इस तरह की अनूठी सिंगिंग और डांस की प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इसके फिनाले में इंडियन आइडल 10 के विजेता सलमान अली और सुपर डांसर के मेंटोर वैभव घुगे जज की भूमिका निभाएंगे। बक्श ने बताया कि 16 फरवरी को गीता आश्रम स्थित गुणसार लोक संगीत संस्थान के कलाकार भवन में सुबह 10 बजे से ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे, जहां जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में गायन व नृत्य के ऑडिशन लिए जाएंगे। फिनाले बाड़मेर में 3 मार्च को आयोजित होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो