scriptJaisalmer Kids Photos- नन्हें मुन्ने बच्चों का यह रुप देखकर आप भी मुस्काराए बिना नहीं रह पाएंगे | Patrika News
जैसलमेर

Jaisalmer Kids Photos- नन्हें मुन्ने बच्चों का यह रुप देखकर आप भी मुस्काराए बिना नहीं रह पाएंगे

10 Photos
6 years ago
1/10
पोकरण. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न जवाहरलाल नेहरु की जयंती के अवसर पर मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कांग्रेसजनों ने गांधी चौक स्थित ज्ञान मंदिर में विचार गोष्ठी का आयोजन कर नेहरु को याद किया। पार्षद विजय व्यास, अरशदअली, लाखाराम प्रजापत, सेवादल के दुर्गागिरी गोस्वामी ने नेहरु की तस्वीर पर पुष्प चढाकर उनके बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। विचार गोष्ठी में ज्ञान मंदिर के व्यवस्थापक हरिवंश व्यास, सीताराम व्यास, प्यारेलाल जोशी, रमेश माली, महेश पुरोहित, मांगीलाल जीनगर, अब्दुलखां, छोटूलाल गवारिया, ओमप्रकाश सोलंकी, उस्मानखां, भुवनेश व्यास, सत्यनारायण सोनी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर नेहरु को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
2/10
केन्द्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल में मंगलवार को पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। प्राचार्य सुरेशचंद मीना ने पंडित नेहरु की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। विद्यार्थी रुचि तिवारी, दिव्या लाखीवाल, मधु, मयंक यादव, शौर्य बेन्दे्र, आनंद राठी, यदुवीरसिंह ने नेहरु के जीवन पर प्रकाश डाला। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सोहनलाल शर्मा ने किया। स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या एक में पंडित नेहरु की जयंती मनाई गई।
3/10
स्थानीय सेंट पॉल्स स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य सिस्टर प्रतिभा ने बताया कि इस दौरान कई प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ने हर किसी का मन मोह लिया। अध्यापिकाओं ने इतनी शक्ति हमें देना दाता, ऐ मेरे नन्हे यार, लकड़ी की काठी, पापा कहते है, बम बम बोले सहित कई गीतों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान घूमर, गरबा, पंजाबी नृत्य, बंगाली नृत्य व मलयाली नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई। अध्यापक जॉर्लिट ने एकल गान प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रबंधक फादर वर्गीस ने विद्यार्थियों को बाल दिवस का महत्व बताया। कार्यक्रम में राधिका व्यास, जोइता, निशा, दीपा महेश्वरी, नुपूर शुक्ला, अंजना श्री वास्तव, मेबल, प्रीति, मैगी, रीता, मिस सोफी, पूनम सोनी, सरीता, सुंदरसिंह, राघव बोहरा ने सहयोग किया। संचालन राजलक्ष्मी थानवी व झीनिया ने किया। इसी तरह केन्द्रीय विद्यालय वायुसेना जैसलमेर में विधायक छोटूसिंह भाटी के आतिथ्य में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्राचार्या समरीन कादरी ने विधायक छोटूसिंह भाटी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।
4/10
बाल मेले का हुआ आयोजन स्थानीय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में मंगलवार को बाल मेले का आयोजन किया गया।प्रधानाचार्य चैनसुख पुरोहित ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने स्टॉलें लगाकर विभिन्न प्रकार के सामान का क्रय विक्रय किया। अभिभावकों नेभी मेले में बढ चढकर भाग लिया। इस अवसर पर अभिभावकों की म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें महिला वर्ग विजयी रहा। रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में भी अभिभावकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला पुरोहित, रतनसिंह मण्डला, श्यामलाल माली सहित बड़ी संख्या मेें अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित थे।
5/10
स्वामी विवेकानन्द शिक्षण संस्थान इन्दिरा कॉलोनी के प्रांगण में बाल दिवस के अवसर पर शानदार समारोह का आयोजन हुआ। उप प्रधानाचार्य कमल किशोर व्यास ने विचार व्यक्त किए। नन्हे बच्चों के लिए भाषण एवं फैन्सी डे्रस का आयोजन किया गया, जिसमें स्वामी विवेकानन्द के मॉडल के रूप में आराध्या प्रथम तथा इंदिरा गांधी के मॉडल के रूप में इशिता साहू द्वितीय स्थान प्राप्त किया। व्यवस्थापक भगवान सिंह द्वारा स्वामी विवेकानन्द मॉडल बेबी आराध्या व्यास से फीता कटवाकर बाल मेले का विधिवत शुभांरभ किया गया । छात्रों ने स्टालें लगाई। इसी तरह मोन्टेसरी बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम का आगाज प्रधानाचार्य सुरेश कुमार कल्ला ने पं. नेहरू की प्रतिमा का माल्यार्पण कर किया।
6/10
विद्यालयों में हुए विविध आयोजन, नन्हे-मुन्नों ने दिखाया अपार उत्साह -जिले भर में मनाया बाल दिवस व पं. नेहरु जयंती जैसलमेर. जैसलमेर जिले में मंगलवार को बाल दिवस उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं, संगठन व समााजिक कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर बाल दिवस पर बच्चों के साथ गुब्बारे उड़ाकर राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह जैसलमेर में इसका शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति कविता खत्री, पूर्वकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड डॉ. महेन्द्र कुमार गोयल, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति बृजमोहन रामदेव ने बच्चों को उनके अधिकार, कर्तव्य, शिक्षा, सुरक्षित बचपन की जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक निदेशक हिम्मतसिंह कविया ने बाल सप्ताह के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर सभापति नगर परिषद कविता खत्री की अध्यक्षता एवं विशेष अतिथि के रूप में पूर्वकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड डॉ. महेन्द्र कुमार गोयल एवं अध्यक्ष बाल कल्याण समिति बृजमोहन रामदेव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नैनाराम नायक, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मन्नालाल मीणा एवं प्रारम्भिक रामलाल जाट, सामाजिक कार्यकर्ता अरूण पुरोहित मौजूद थे। इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पण्डित जवाहरलाल नेहरू की जयन्ती कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई।
7/10
संस्था के सचिव परमानंद सोनी ने पं. नेहरू के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार राउमावि किशनघाट में प्रधानाचार्य ब्रजपाल खत्री की अध्यक्षता में बाल दिवस मनाया गया। उत्सव प्रभारी जेठाराम ने बताया कि इस दौरान चित्रकला, संगीत सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसी प्रकार राप्रावि केशु की बस्ती में बाल दिवस के दिन बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। समाजसेवी जगदीश बिस्सा ने विद्यार्थियों को पं. जवाहरलाल नेहरू के चरित्र के बारे में जानकारी दी। अनिल भाटिया ने बच्चों को उच्च शिक्षा अर्जित कर जिले व देश का नाम रोशन करने की बात कही। बाल दिवस के अवसर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मदन लाल भाटी की अध्यक्षता एवं पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ महेन्द्र कुमार गोयल के निर्देशन में गडीसर तालाब से स्कूली विद्यार्थियों एवं भारत स्काउट गाइड की रैली निकाली गई । गड़ीसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना हुआ। इस दौरान आम जन को बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ तथा बाल विवाह निषेध विषय पर जागरूक किया गया।
8/10
विद्यार्थियों ने केला रेस, नीबू रेस, मेंढक़ रेस, लम्बी दौड़ का प्रदर्शन किया। इसी प्रकार स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल फतेहगढ़ ब्लॉक सम जैसलमेर में बाल दिवस मनाया गया। मॉडल स्कूल फतेहगढ़ में हर्षोल्लास से बाल दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य हिंगलाजदान ने विद्यालय में खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन समारोह में संगीत अध्यापक सफी मोहम्मद के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसी तरह क्रेमलिन पब्लिक अपर प्राइमरी स्कूल में बाल दिवस उत्साहपूर्वक हर्षोल्लास से मनाया गया। ऐश्वर्या, सुशीला गर्ग, गंगा व रीता के मार्गदर्शन में खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसमें गुब्बारा फोड़, प्रतियोगिता, चम्मच रेस प्रतियोगिता, सौ मीटर दौड़, प्रतियोगिता लांग जम्प, हाई जम्प आदि प्रतियोगिताएं हुई।
9/10
संस्था के सचिव परमानंद सोनी ने पं. नेहरू के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार राउमावि किशनघाट में प्रधानाचार्य ब्रजपाल खत्री की अध्यक्षता में बाल दिवस मनाया गया। उत्सव प्रभारी जेठाराम ने बताया कि इस दौरान चित्रकला, संगीत सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसी प्रकार राप्रावि केशु की बस्ती में बाल दिवस के दिन बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। समाजसेवी जगदीश बिस्सा ने विद्यार्थियों को पं. जवाहरलाल नेहरू के चरित्र के बारे में जानकारी दी। अनिल भाटिया ने बच्चों को उच्च शिक्षा अर्जित कर जिले व देश का नाम रोशन करने की बात कही। बाल दिवस के अवसर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मदन लाल भाटी की अध्यक्षता एवं पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ महेन्द्र कुमार गोयल के निर्देशन में गडीसर तालाब से स्कूली विद्यार्थियों एवं भारत स्काउट गाइड की रैली निकाली गई । गड़ीसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना हुआ। इस दौरान आम जन को बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ तथा बाल विवाह निषेध विषय पर जागरूक किया गया।
10/10
मोहनगढ़ क्षेत्र में आए विद्यालयों में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य सीएम सिंह की अध्यक्षता तथा उपप्राचार्य एलएम धोबी के विषिष्ट आतिथ्य में बाल दिवस मनाया गया। इसी प्रकार राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य राणा राम सुथार की अध्यक्षता में बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के कबड्डी प्रतियोगता व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय मोहनगढ़, राउप्रावि मोहनगढ, राउप्रावि रामपुरा, राषिकप्रावि भाट कॉलोनी में भी बाल दिवस मनाया गया। ब्राईट फ्यूर पब्लिक स्कूल में निर्देशक हरि सिंह चौधरी की अध्यक्षता में बाल दिवस मनाया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय मोहनगढ़ में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न व्यक्तित्वों एवम व्यक्तित्व विकास से संबंधित 200 पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का संचालन विद्यालय पुस्तकालयध्यक्ष योगेश नरवाल द्वारा किया गया। पुस्तकालय सप्ताह 14 से 20 नवंबर तक संचालित किया जाएगा।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.