scriptधूमधाम से मनाया कृष्ण जन्म भूमि निर्माण न्यास की वर्षगांठ का उत्सव | Celebration of the anniversary of Krishna Janmabhoomi Nirman Nyas cele | Patrika News

धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्म भूमि निर्माण न्यास की वर्षगांठ का उत्सव

locationजैसलमेरPublished: Jul 24, 2021 05:28:46 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्म भूमि निर्माण न्यास की वर्षगांठ का उत्सव

धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्म भूमि निर्माण न्यास की वर्षगांठ का उत्सव

धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्म भूमि निर्माण न्यास की वर्षगांठ का उत्सव

जैसलमेर. कृष्ण जन्म भूमि निर्माण न्यास की ओर से अपनी पहली वर्षगांठ के अवसर पर समाजसेवा के कार्यों के साथ एक बैठक का आयोजन स्थानीय हिंगलाज माता के मंदिर में किया। संस्थान के सचिव नवीन व्यास ने बताया कि बैठक में मंदिर के नव निर्माण के अपने संकल्प को दोहराया। निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवमुरारी बापू के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सचिव संत दाता स्वामी उम्मेदगिरी की अगुवाई में सभी संतो ने शुक्रवार अल सुबह यज्ञ और अनुष्ठान के साथ न्यास की स्थापना दिवस का उत्सव मनाया। इसके बाद शहर गफूर भट्टा, तोताराम की ढाणी, ट्रांसपोर्ट सर्किल, बबर मगरा सहित आस पास के क्षेत्रों में मास्क वितरण और फल वितरण का कार्य किया गया। निर्माण न्यास और दाता सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में हिंगलाज मंदिर के पास स्थित महंत तुंगगिरी एवं महंत लखन गिरी की समाधि स्थल पर पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान विजय व्यास, मार्तंड मिश्रा, भगतसिंह, जितेंद्र कुमार, हिंगलाजदान, रविन्द्र राठौड़, गोल्डी व्यास, मोहन लखारा, दिलीप केवलिया, मदन राजपुरोहित, सुशील बरसा, दलपतसिंह सोढ़ा, रजनीश गोपा, कपिल गोयल, स्वरूपसिंह, झब्बरसिंह, अनिल रामावत, सुशील सोनी सहित अन्य मौजूद थे। ्र
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो