जैसलमेरPublished: Sep 10, 2023 01:29:50 pm
Kirti Verma
CM Gehlot Big Gift: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामदेवरा यात्रा के दौरान रामदेवरा वासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद के आग्रह पर रामदेवरा में कन्या महाविद्यालय की मंजूरी दी है।
पोकरण/रामदेवरा/पत्रिका. CM Gehlot Big Gift: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामदेवरा यात्रा के दौरान रामदेवरा वासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद के आग्रह पर रामदेवरा में कन्या महाविद्यालय की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री की यात्रा के बाद रामदेवरा में कन्या महाविद्यालय की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई। इसके साथ ही रिखियों की ढाणी में नवीन प्राथमिक विद्यालय खोलने की घोषणा की। अगले सत्र में इसे शुरू करने की घोषणा के बाद बालिकाओं और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर छा गई।