लू के थपेड़ों ने झकझोरा
पोकरण. क्षेत्र में गत कुछ दिनोंं से तापमान 45 डिग्र्री के पास पहुंच रहा है। भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को झकझोर कर रख दिया है। हालात यह है कि दोपहर के समय मानो आसमान से अंगारों बारिश हो रही है। ऐसे में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। बुधवार को सुबह सूर्य की तेज किरणें निकली। नौ बजे बाद लू के थपेड़ों का दौर शुरू हो गया। 11 बजे बाद भीषण गर्मी व लू के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। दोपहर के समय गर्मी का प्रकोप बढ़ जाने पर आमजन का बेहाल हो गया तथा मुख्य मार्गों पर चहल पहल कम नजर आई। देर शाम तक भी भीषण गर्मी व लू का प्रकोप लगातार जारी रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ।