scriptनागरिकता के लिए औपचारिकताएं पूरी करवाई, 13 जनों को दीर्घकालीन वीजा | Completed formalities for citizenship, long term visa to 13 people | Patrika News

नागरिकता के लिए औपचारिकताएं पूरी करवाई, 13 जनों को दीर्घकालीन वीजा

locationजैसलमेरPublished: Dec 14, 2019 12:39:58 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

– आइबी की रिपोर्ट का इंतजार

नागरिकता के लिए औपचारिकताएं पूरी करवाई, 13 जनों को दीर्घकालीन वीजा
जैसलमेर. जैसलमेर के कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए हॉल में शुक्रवार को भारतीय नागरिकता के लिए जमा हुए पाक विस्थापितों की जिला स्तर पर पूर्ण होने वाली औपचारिकताएं प्रशासन ने पूरी करवाई। इसी तरह से करीब एक दर्जन लोगों को दीर्घकालीन वीजा के लिए वीजा भी जारी करवाए गए। अतिरिक्त कलक्टर ओपी विश्नोई की मौजूदगी में पाक विस्थापितों के नागरिकता से संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करवाने के लिए विभिन्न महकमों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वैसे अब नागरिकता के लिए भारत सरकार की एजेंसी आइबी की रिपोर्ट का प्रमुख रूप से इंतजार किया जा रहा है।
सुबह से जुटे शरणार्थी
इससे पहले डीआरडीए हॉल में शुक्रवार सुबह १० बजे से शरणार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सीआइडी आइबी के अधिकारी व कार्मिक भी वहां जुट गए। दोपहर में अतिरिक्त कलक्टर विश्नोई वहां आए। इससे पहले सरकारी मशीनरी से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि सात साल से अधिक अवधि से भारत में रह रहे शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए जरूरी आइबी की मंजूरी नहीं मिली है। इस वजह से उन्हें नागरिकता प्रमाण पत्र नहीं दिया जा सकता। शरणार्थी सरकारी कार्रवाई के लिए बेकरार नजर आए। बाद में अतिरिक्त कलक्टर ने हॉल में उपस्थित 13 महिलाओं-पुरुषों को दीर्घकालीन वीजा का सर्टिफिकेट सौंपा।
अहम प्रक्रिया पूरी करवाई
पाक विस्थापितों को भारत की नागरिकता के लिए शुक्रवार को जरूरी अहम प्रक्रिया को पूरा करवाया गया है। वैसे नागरिकता के लिए दीर्घकालीन वीजा अनिवार्य कदम है। आने वाले दिनों में उन्हें नागरिकता के लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलेगी, तब प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा।
– ओपी विश्नोई, अतिरिक्त कलक्टर, जैसलमेर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो