scriptविश्वास व संवाद से ही बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक संगठन की संरचना: शारदा | Completion of two-day training camp of bjp in jaisalmer | Patrika News

विश्वास व संवाद से ही बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक संगठन की संरचना: शारदा

locationजैसलमेरPublished: Mar 03, 2021 11:41:39 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

संगठन की कार्य पद्धति एवं संरचना में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार रखे

विश्वास व संवाद से ही बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक संगठन की संरचना: शारदा

विश्वास व संवाद से ही बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक संगठन की संरचना: शारदा

जैसलमेर. भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविरों की कड़ी में रामगढ़ मंडल कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने संगठन की कार्य पद्धति एवं संरचना में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। वर्ष 1951 से भारतीय जनसंघ के रूप में और 1980 से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी के रूप में राष्ट्रवाद, सुशासन और गरीब लक्ष्य विकास को लेकर हम काम करते रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में परस्पर विश्वास एवं परस्पर संवाद दो महत्व के पहलू है जिसके आधार पर हम बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कि संगठन की संरचना करते हैं। शिविर में भाजपा नेता छोटूसिंह भाटी ने भारत की वैचारिक मुख्य धारा पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद की राजनैतिक का वैचारिक अधिष्ठान मुख्यत: पाश्चात्य रहा है। आजादी के पूर्व का गांधी विचार लोकमान्य तिलक एवं अरविंद के विचार जिनका अधिष्ठान भारतीयता था, उन्हें पूर्णतया भुला दिया गया। भाजपा स्वदेशी की आवाज बनी भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा यानी सांस्कृतिक, राष्ट्रवाद, आर्थिक लोकतंत्र, अंत्योदय शिक्षा का भारतीय करण, विचारधाराएं आज भारत की मुख्य विचारधारा बन गई है। भाजपा नेता सांगसिंह भाटी ने प्रशिक्षण शिविर में किसानों के हितों पर बोलते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा हाल ही में संसद में जो कृषि विधेयक पास किए गए हैं, उससे अच्छे बिल किसान के लिए कभी हो ही नहीं सकते। विपक्षी पार्टी की ओर से विधेयकों को काला कानून बता कर किसानों को बेवजह भड़काया जा रहा है। जिला मंत्री कवराज सिंह ने सुरक्षा सामथ्र्य के साथ आत्मनिर्भर के संकल्प अभियान पर संबोधन दिया। जिला महामंत्री सवाई सिंह मोगली ने पिछले 6 सालों में अंत्योदय के विकास पर विस्तृत प्रकाश डाला । किसान नेता हाथीसिंह ने भी विचार व्यक्त किए। युवा नेता आदित्य व्यास ने संगठन एवं हमारे व्यक्तिगत जीवन में सोशल मीडिया की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला । शिविर के आरंभ में जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। पंचायत समिति सम प्रधान तनसिंह सोढा ने भी प्रशिक्षण शिविर की महता पर प्रकाष डालते हुऐ आभार व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष चंदनसिंह हेमा ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जिला पदाधिकारियों का भी आभार जताया।
विश्वास व संवाद से ही बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक संगठन की संरचना: शारदा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो