scriptदूसरे दिन फिर हुआ विवाद, गर्माया माहौल | Controversy happened again on the second day, heated atmosphere | Patrika News

दूसरे दिन फिर हुआ विवाद, गर्माया माहौल

locationजैसलमेरPublished: Oct 13, 2021 07:51:04 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

– अन्य संचालकों व पुलिस ने समझाइश कर बसों को किया रवाना

दूसरे दिन फिर हुआ विवाद, गर्माया माहौल

दूसरे दिन फिर हुआ विवाद, गर्माया माहौल


पोकरण. कस्बे से बीकानेर तक संचालित होने वाली निजी बसों के बीच रूट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है तथा माहौल तनावपूर्ण होता नजर आ रहा है। मंगलवार को भी एक संचालक की ओर से दूसरे संचालक की बस को रुकवा दिया गया। इस दौरान दोनों पक्ष के बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई तथा माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिस पर अन्य बस संचालकों व पुलिस ने समझाइश के बाद बसों को रवाना किया। गौरतलब है कि पोकरण से बीकानेर रूट पर चलने वाली दो निजी बसों के संचालकों के बीच रूट के समय को लेकर विवाद चल रहा है। 10 दिनों से चल रहा विवाद अब बढ़ते हुए सड़क पर आ गया है। सोमवार को दोनों निजी बसों के संचालक बस स्टैंड पर आमने-सामने हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की तथा एहतियात के तौर पर दो बसों को जब्त किया। जिसके बाद एकबारगी मौके पर शांति हो गई। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे एक बार फिर एक बस संचालक की बस को रुकवा दिया गया। जिससे माहौल फिर गर्म हो गया। दोनों पक्ष के बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए तथा विवाद बढऩे लगा। सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची तथा अन्य बस संचालक भी एकत्रित हो गए। पुलिस व बस संचालकों ने समझाइश के बाद बस को रवाना किया गया।
यात्रियों को हो रही परेशानी
निजी बस संचालकों की आपसी खींचतान व विवाद से यात्रियों को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि गत 10 दिनों से निजी बस संचालकों के बीच विवाद चल रहा है तथा दो दिनों से बसों को रुकवाने का दौर जारी है। सोमवार को दो निजी बसों को पुलिस ने जब्त कर लिया। जिसके कारण यात्रियों को अन्य बसों में सफर करना पड़ा। जिससे उन्हें परेशानी हुई तथा समय भी बर्बाद हुआ। मंगलवार को भी विवाद के कारण बस करीब एक घंटे बाद रवाना हो पाई। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो