scriptCorona Ke Karmvir: गरीबों और दिहाड़ी श्रमिकों को राशन किट वितरित, लोक कलाकारों को दी राशन सामग्री | Corona Ke Karmvir: Distribution of ration kits to poor and daily wage | Patrika News

Corona Ke Karmvir: गरीबों और दिहाड़ी श्रमिकों को राशन किट वितरित, लोक कलाकारों को दी राशन सामग्री

locationजैसलमेरPublished: Apr 06, 2020 08:38:34 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

जैसलमेर. महिन्द्रा गुणसार लोक संगीत संस्थान ने १०० लोक कलाकारों को राशन सामग्री वितरित की गई। महिन्द्रा होलीडेज की आरे से संगीत स्कूल में प्रशिक्षण ले रहे बाल कलाकारों के परिवारों का राहत सामग्री देकर लॉकडाउन में घर पर रहने को कहा।

Corona Ke Karmvir: गरीबों और दिहाड़ी श्रमिकों को राशन किट वितरित, लोक कलाकारों को दी राशन सामग्री

Corona Ke Karmvir: गरीबों और दिहाड़ी श्रमिकों को राशन किट वितरित, लोक कलाकारों को दी राशन सामग्री

जैसलमेर. महिन्द्रा गुणसार लोक संगीत संस्थान ने १०० लोक कलाकारों को राशन सामग्री वितरित की गई। महिन्द्रा होलीडेज की आरे से संगीत स्कूल में प्रशिक्षण ले रहे बाल कलाकारों के परिवारों का राहत सामग्री देकर लॉकडाउन में घर पर रहने को कहा। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष बक्स खां व क्लब महिन्द्रा होटल मेनेजर नवनीतसिंह चौधरी मौजूद रहे।
पुष्करणा नवयुवक मंडल निभा रहा सामाजिक सरोकार
वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लॉकडाउन के चलते पुष्करणा नवयुवक मंडल की ओर से सामाजिक सरोकार के कार्यों में भागीदारी की जा रही है। मीडिया प्रभारी श्रीकांत व्यास ने कहा कि जैसलमेर नगरपरिषद की ओर से संचालित जन रसोई में 1 तेल का टिन, 140 किलो आटा, 101 किलो आलू, 10 किलो मिर्च दी गई। इसी तरह बाबा रामदेव सेवा समिति की ओर से चल रही जन रसोई में 50 किलो आटा पुष्करणा नवयुवक मंडल की ओर से मंडल के सदस्य अमित व्यास व सीए शुभम व्यास ने सुपुर्द किया।
गरीबों और दिहाड़ी श्रमिकों को राशन किट वितरित
लॉक डाउन के चलते जिले में आवश्यक भोजन सामग्री का वितरण व्यापक पैमाने पर जारी है। सोमवार को जैसलमेर जिले की सम ग्राम पंचायत में गरीबों और जरूरतमंद 32 दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों को नायब तहसीलदार अमृतलाल सेन ने 42 राशन किट वितरित किए। नायब तहसीलदार ने बताया इसमें भामाशाह केजीएन डेयरी के अमीन खां ने अपनी ओर से 11 किट का योगदान दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो