script

पाक से सटी सरहद पर गूंजे धमाके,जानिए पूरी खबर

locationजैसलमेरPublished: Nov 10, 2018 08:46:43 am

Submitted by:

Deepak Vyas

सीमा चौकियों पर जवानों के साथ छोड़े पटाखे

jaisalmer

पाक से सटी सरहद पर गूंजे धमाके,जानिए पूरी खबर

जैसलमेर. सीमाजन कल्याण समिति के कार्यकर्ता अंधकार पर प्रकाश की विजय का महापर्व दीपावली का त्यौहार जवानों के साथ मनाते हुए सीमा चौकियों पर पटाखें छोड़। समिति के प्रदेश संगठन मंत्री राजस्थान.गुजरात नीम्बसिंह के मार्गदर्शन में समिति का एक दल जैसलमेर जिले की एसकेटीए चूरणवाला और एसकेटी फॉरवर्ड सीमा चौकी पर पहुंचा। वहां सीमा चौकियों पर तैनात जवानों का मुंह मीठा करवाकर पूजन सामग्री का वितरण किया। समिति के पदाधिकारियों और वहां उपस्थित जवानों ने मिठाई का आदान-प्रदान कर सीमा सुरक्षा का संकल्प लिया। बाद में समिति कार्यकर्ताओं सुशील व्यास, भूरसिंह बीदा, प्रेमसिंह, गोपालसिंह आदि ने पटाखे छोडकऱ जवानों के साथ दीपावली मनाई। इसी क्रम में दीपावली की रात को सीमा सुरक्षा बल नॉर्थ के सेक्टर मुख्यालय रामगढ़ रोड पर एक स्नेह मिलन समारोह में वहां पर तैनात जवानों के साथ समिति के प्रदेश मंत्री वीरेन्द्रसिंह और जिला मंत्री शरद व्यास ने दीपावली की खुशियां बांटी। वहां उपस्थित सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी संजय शर्मा, सुभाष ढाका, राजेन्द्र भाकल आदि ने समिति की अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि सीमा पर तैनात जवानों के साथ रक्षा बंधन के बाद दीपावली पर्व की खुशियां बांटना अनुकरणीय पहल है।

ट्रेंडिंग वीडियो