विद्यार्थियों को विदाई दी
जैसलमेर. शहर के करणी बाल मंदिर इंग्लिश माध्यम के दसवीं बोर्ड के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय प्रांगण में आयोजित यह कार्यक्रम अंजू गर्ग के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। विदाई समारोह में देव पूजन किया गया व प्रधानाचार्य नीलम खत्री की ओर से मुख्य अतिथि का माल्यापर्ण किया। व्यवथापक बाबूदान ने दीप यज्ञ किया गया, जिसमें गायत्री मंत्रों की आहुति देकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य व बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम की कामना की। विद्यार्थियों ने दीपक प्रज्वलित कर मंत्राहुति दी। मुख्य अतिथि गर्ग ने विद्यार्थियों को आत्मबल के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहने के बारे में बताया। प्रधानाचार्या नीलम खत्री ने विद्यार्थियों को शुभकामना दी। छात्रा परिणिता ने प्रस्तुति दी। इसी प्रकार रितेश श्रीमाली व बृजमोहन आचार्य ने भी मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत मे प्री बोर्ड परीक्षा में टॉप तीन पूर्णिका पालीवाल, परिणिता गोस्वामी व जया गिरि को पुरस्कार दिया गया। संचालन यशस्वी झंवर ने किया।