scriptफिर 40 पार हुआ तापमान, भट्टी की तरह तपा ‘राजस्थान’, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जताई ये आशंका | Current Temperature in Rajasthan Desert, Weather Forecast | Patrika News

फिर 40 पार हुआ तापमान, भट्टी की तरह तपा ‘राजस्थान’, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जताई ये आशंका

locationजैसलमेरPublished: Apr 22, 2019 05:55:55 pm

Submitted by:

rohit sharma

फिर 40 पार हुआ तापमान, भट्टी की तरह तपा ‘राजस्थान’, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जताई ये आशंका

weather

weather

जैसलमेर।

राजस्थान में भीषण गर्मी का सितम एक बार शुरू हो गया है। बीते सप्ताह मौसम में आए बदलाव से पारे में आई गिरावट ने अप्रेल के महीने में सर्दी का अहसास कराया। वहीं अब फिर से गर्मी के तेवर तीखे हो चले हैं। पश्चिमी राजस्थान में दिन में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन झुलसाने वाली गर्मी का असर रहने और उसके बाद उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज रफ्तार से अंधड़ चलने का अंदेशा जताया है।

सरहदी इलाकों में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप

राजस्थान के सरहदी क्षेत्र में गर्मी के चलते बुरा हाल है। प्रदेश के जैसलमेर जैसे सरहदी इलाकों में लगातार बढ़ रहे गर्मी के तीखे तेवरों ने यहां के बाशिंदों का जीना दुश्वार कर दिया है। दिन भर चलने वाली गर्म लू और आसमान से अंगारे बरसने से गुरुवार को स्वर्णनगरी तंदूर की माफिक तपने लगी है। दोपहर में तो मानो आसमान से अंगारे बरसने लगे।
सुबह सूर्य की तपिश के साथ ही गर्मी का असर बढ़ता गया। दोपहर के समय तो सडक़ों पर मानो अंगारे बरसने लगे। तन झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 41.8 व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान

वहीं, बीते चौबीस घंटे में बीकानेर,जोधपुर,जैसलमेर और चूरू में दिन का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू कश्मीर में आगामी 25 अप्रेल को कम उंचाई वाला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं अगले दो दिन पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश इलाकों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होेने पर गर्मी के तेवर तीखे रहने की संभावना है।

राजधानी में बीते दो दिन में फिर से पारे ने रफ्तार पकड़ ली है। शहर में आज सुबह छह बजे 27 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। आज सुबह शहर में छितराए बादलों की आवाजाही जरूर रही है लेकिन सूर्योदय के साथ ही धूप की तपिश भी महसूस होने लगी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो