scriptमानव सेवा और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित: व्यास | Determined to protect human service and human rights: Vyas | Patrika News

मानव सेवा और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित: व्यास

locationजैसलमेरPublished: Apr 17, 2021 03:27:41 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

-राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष का अभिनंदन किया

मानव सेवा और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित: व्यास

मानव सेवा और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित: व्यास

जैसलमेर. राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास का राजस्थान ब्राह्मण महासभा, व्यास बगेची संस्थान, पुष्करणा न्याति की ओर से अभिनंदन किया गया। गुरुवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोपालकृष्ण व्यास ने कहा कि व्यक्ति को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे मानव सेवा और मानवाधिकारों की रक्षा करने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से मानव जाति को बचाने के लिए हर नागरिक को सजग व सतर्क रहने की सलाह दी। व्यास ने इस मौके पर राजस्थानी गीत मूमल सुनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जैसलमेर नगरपरिषद के सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने कहा कि गोपालकृष्ण व्यास जैसे व्यक्तित्व का जीवन हमारे लिए प्रेरणादायी है। कल्ला ने कहा कि विशिष्ट अतिथि के तौर पर यूआईटी लुधियाना के पूर्व अध्यक्ष मदनमोहन व्यास ने अपने जीवन संघर्ष के अनुभव साझा करते हुए कहा कि येाग्य व्यक्ति अपना मार्ग स्वयं बनाता है और अपने पदचिह्न छोड़कर दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनता है।
ब्राह्मण महासभा के संरक्षक महेन्द्र व्यास ने कहा कि गोपालकृष्ण व्यास का जीवन दर्शन और विभिन्न क्षेत्रों में पारंगतता समाज की युवा पीढ़ी को संघर्ष करते हुए आगे बढऩे व लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रेरित करता है। महासभा जिलाध्यक्ष डॉ. एसके दूबे ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव रमेशचन्द्र व्यास ने आभार व्यक्त किया।
ये थे उपस्थित
इस अवसर पर न्यायाधीश ओमीजी पुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा, एसीईओ डॉ. अर्चना व्यास, न्याति चौधरी जगदीशचंद्र भोपत, नगरपरिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, अन्नराज राजपुरोहित, तनुजा व्यास का अभिनंदन किया गया। नटवर व्यास के संचालन में संपन्न कार्यक्रम में साहित्यकार नंदकिशोर शर्मा, पार्षद दुर्गेश आचार्य, आयोजन समिति सदस्य राजेन्द्र भोपत, गिरिश व्यास, प्रमोद जगाणी, कमलेश छंगाणी, सुरेश व्यास, जेपी व्यास, महेंद्र पोलजी, कैलाश व्यास, मनोज पोलजी, नवल डावाणी, प्रेमप्रकाश व्यास, कृष्णकांत व्यास, रमेश भणिया, ओमप्रकाश केवलिया, प्रवीण व्यास, सुरेश केवलिया और ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो