7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच दिवसीय कार्यक्रम में महाराष्ट्र के 40 गांवों से आएंगे भक्त

रामदेवरा गांव की पोकरण रोड किनारे बुधवार को 54 कुण्डीय नर नारायण श्रीरामदेव महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
jsm news

रामदेवरा गांव की पोकरण रोड किनारे बुधवार को 54 कुण्डीय नर नारायण श्रीरामदेव महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। पहले दिन 54 कुण्डीय महायज्ञ में 108 यजमानो ने आहुतियां दी। आयोजन में महाराष्ट्र के 40 गांवों से भक्तों ने भाग ले रहे हैं। आयोजन में बाहर से आने वाले भक्तों के ठहरने के लिए टेंटो के रूप में अस्थाई व्यवस्था की गई है।जानकारी के अनुसार श्रीबापजी बाबा जन कल्याण फाउंडेशन के की ओर से पांच दिवसीय हवन यज्ञ 10 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। पांच दिवसीय हवन यज्ञ में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

निकली शोभा यात्रा, हुआ भूमि पूजन

क्षेत्र में बुधवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई, जो परचा बावड़ी से कथा स्थल तक पहुंची। धार्मिक पूजन विधियों के बाद शोभायात्रा का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ कुटिया का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन हुआ। कथा स्थल पर मंडप पूजन, पुण्य वचन, वसोरधारा, पंचगव्य, भूमि पूजन, गणेश पूजन सहित देवताओं की पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। महायज्ञ में देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे। देश के विभिन्न राज्यों से साधु-संत भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान गांव की पोकरण रोड पर पर हवन यज्ञ स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया। यहां विशाल हवन कुटिया का निर्माण किया गया है।अस्थाई टेंट में यजमानों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है।

हर दिन भजन संध्या

प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें देश के प्रसिद्ध भजन गायकों की प्रस्तुति होगी। यह कार्यक्रम 6 नवंबर से 10 नवंबर तक चलेगा। रामदेवरा की पोकरण रोड पर किनारे स्थित आयोजित हो रहे पांच दिवस नर नारायण श्रीरामदेव महायज्ञ कथा आयोजन में भाग लेने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साह दिखाया।