scriptअभिभावक सम्मेलन में शैक्षणिक गतिविधियोंं पर चर्चा | Discussion on academic activities in parent conference | Patrika News

अभिभावक सम्मेलन में शैक्षणिक गतिविधियोंं पर चर्चा

locationजैसलमेरPublished: Oct 23, 2021 08:57:05 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

अभिभावक सम्मेलन में शैक्षणिक गतिविधियोंं पर चर्चा

अभिभावक सम्मेलन में शैक्षणिक गतिविधियोंं पर चर्चा

अभिभावक सम्मेलन में शैक्षणिक गतिविधियोंं पर चर्चा

पोकरण. आदर्श विद्या मंदिर में शुक्रवार को अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की शैक्षणिक व सहशैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। समाजसेवी रामनारायण गांधी के मुख्य आतिथ्य, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ किया गया। माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण छंगाणी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जेठूसिंह ने अतिथि परिचय करवाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विद्या भारती जोधपुर के प्रांत सचिव महेन्द्रकुमार दवे ने कहा कि आदर्श विद्या मंदिरों का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के साथ संस्कार पक्ष को रखना है। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव के कारण भारतीय संस्कृति का क्षरण हो रहा है। जिसके कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो रही है। विद्या भारती की ओर से संचालित विद्यालयों में शिक्षा के साथ नैतिक, आध्यात्मिक, शारीरिक व संगीत शिक्षा आदि का ज्ञान करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को तत्पर रहना चाहिए। पालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित ने कहा कि आदर्श विद्या मंदिरों की एक अलग ही पहचान है। भारतीय संस्कृति का जीवंत उदाहरण इन विद्यालयों में देखा जा सकता है। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के कार्यकर्ता, अभिभावक, जिला सचिव भंवरलाल कुमावत आदि उपस्थित रहे। संचालन शंभूराम ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो