scriptखेतोलाई तालाब पहुंचे यूरेसियन स्पूनबिल पक्षी | Eurasian spoonbill birds reach Khetolai pond | Patrika News

खेतोलाई तालाब पहुंचे यूरेसियन स्पूनबिल पक्षी

locationजैसलमेरPublished: Oct 17, 2020 03:14:54 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

खेतोलाई तालाब पहुंचे यूरेसियन स्पूनबिल पक्षी

खेतोलाई तालाब पहुंचे यूरेसियन स्पूनबिल पक्षी

खेतोलाई तालाब पहुंचे यूरेसियन स्पूनबिल पक्षी

लाठी. क्षेत्र के खेतोलाई गांव में स्थित तालाब पर विदेशों से लम्बी उड़ान भरकर आए परिंदों की चहक सुनाई दे रही है। सर्दी की शुरुआत के साथ यूरेसियन स्पूनबिल नामक पक्षी ने यहां डेरा डाला है। पक्षीप्रेमी राधेश्याम पेमाणी ने बताया कि खेतोलाई तालाब में पक्षियों का आना जनवरी माह तक जारी रहेगा तथा फरवरी माह तक लौटने का दौर शुरू होगा। उन्होंने बताया कि यूरेसियन स्पूनबिल नामक पक्षी का मुख्य आहार मछली व उभयचर भी होते है। इनकी लम्बाई 70 से 95 सेंटीमीटर तथा पंखों का घुमाव 115 से 135 तक होता है। यूरोपीय उपप्रजातियां हॉलैंड, दक्षिणी स्पेन और पूर्वी यूरोप के दलदल के आसपास पाए जाते है।
सर्दी के कारण आते है यहां
पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे माइनस में हो जाने के कारण ये पक्षी सामान्य तापमान में रहने के लिए मैदानी इलाकों में आ जाते है। यहां आने वाले देशी विदेशी पक्षियों में बड़ा अंतर है। उत्तर भारत से आने वाले अधिकांश पक्षी यहां प्रवासी ही होते है। ये पक्षी यहां आकर उन्हीं तालाबों में अपना डेरा डालते है, जिनकी गहराई कम होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो