script

घर बैठे किसानों को मिलेगी खेती और मौसम की जानकारी

locationजैसलमेरPublished: Jun 21, 2021 02:15:26 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

-आकाशीय बिजली से खुद को सुरक्षित कर सकेंगे किसान

घर बैठे किसानों को मिलेगी खेती और मौसम की जानकारी

घर बैठे किसानों को मिलेगी खेती और मौसम की जानकारी


जैसलमेर. कई बार किसान सुबह फसल की सिंचाई करते हैं और शाम को बारिश हो जाती है, ऐसे में इस ऐप की सहायता से किसानों को घर बैठे सारी जानकारी मिल सकेगी। इस एप का नाम मेघदूत है, जिसे कृषि मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने मिलकर जारी किया किया है। मौसम के साथ ही इस ऐप में खेती किसानी और पशुपालन की भी सारी जानकारियां मिलती हैं।
इस एप से बारिश कब होने वाली है, आपके इलाके का मौसम कैसा रहने वाली है, कब कौन सी फसल की बुवाई करनी है, ऐसी कई जानकारियां मिलती हैं। जैसे कि रबी की फसलों की बुवाई में कौन से राज्य में कौन से जिले में किसान फसल की कब बुवाई कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए किसानों को उनके क्षेत्र के हिसाब से मौसम आधारित जानकारी और खेती किसानी व पशुपालन संबंधित जानकारी उनकी क्षेत्रीय भाषा में मिलती है। इस ऐप के जरिए किसान अपनी फसल और पशुओं की देखभाल कर सकेंगे। इस एप में हफ्ते में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को सारी जानकारी अपडेट होती है। एप में फिलहाल देश के डेढ़ सौ जिलों की जानकारियां हैं। आने वाले समय में ये देश भर के सभी जिलों के लिए उपलब्ध हो सकेगा।
एप से किसानों को फायदा
जिले का अधिकांश क्षेत्र असिंचित होने के कारण मौसम पूर्वानुमान की जानकारी अत्यधिक जरूरी है। यदि किसी किसान के खेत में बुवाई करने करने के बाद वर्षा हो जाती है तो इससे हजारों के बीज और अन्य खर्चों से किसान की आर्थिक हालत खराब हो जाती है, वहीं यदि किसान इस एप के माध्यम से जानकारी हासिल कर लेता है तो उसको सभी नुकसान से बचाया जा सकता है। वर्षा की पूर्व जानकारी होने से किसान अपनी सिंचाई को साथ्गित कर जल बचत भी करता है, साथ ही अपनी खेत खलिहान से कटी हुई फसलों को समय रहते नुकसान से बचा सकता है। इसके साथ ही जिले में हर वर्ष आकाशीय बिजली गिरने के कारण बहूत नुकसान उठाना पड़ता है, लेकिन यदि दामिनी एप से जुड़े रहते है तो इस से होने वाली जान माल की हानि को कम किया जा सकेगा।
कृषि विज्ञान केंद्र जैसलमेर के कृषि मौसम अन्वेषक नरसी राम भील ने बताया कि आकाशीय बिजली एक प्राकृतिक आपदा है, जिसको रोका नहीं जा सकता, लेकिन जागरुकता अभिमयान के माध्यम से लोगों को सतर्क कर उनकी जान बचाई जा सकती है। दामिनी एप किसानों की आकाशीय बिजली होने वाली घटनाओं से मदद कर सकेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि मौसम इकाई के कृषि मौसम अन्वेषक नरसीराम भील ने बताया कि आकाशीय बिजली व खराब मौसम होने के दौरान दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से किसानों को इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो